गाजियाबाद। भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश साधना कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। कोविड पॉजिटिव होने पर उन्हें यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशाम्बी में भर्ती कराया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं संरक्षक मंडल के सदस्य जगदीश साधना कोविड-19 के संक्रमण से ग्रसित हो गए हैं।
उनके फेफड़ों में निमोनिया की शिकायत बढ़ी हुई पाई गई है। उन्हें यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी गाजियाबाद के कोविड-19 सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती किया गया है। जहां अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा उनका गहन निगरानी में इलाज चल रहा है। जगदीश साधना उत्तर प्रदेश के पंजाबी समाज के भी बड़े नेता हैं। ऐसे में पंजाबी समाज के लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। यशोदा हॉस्पिटल कौशाम्बी के मीडिया प्रभारी गौरव पांडेय ने यह जानकारी दी।
















