बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए नगर आयुक्त ने संभाली कमान, रेस्क्यू टीम के साथ लोगों को बाहर निकाला

पीड़ितों के लिए करेहड़ा में राहत शिविर, खाने से लेकर रहने तक की व्यवस्था का किया इंतजाम

गाजियाबाद। बीते दिनों यमुना में जलस्तर बढ़ने के कारण दिल्ली में जहां बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। तो वहीं हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण गाजियाबाद के कई इलाकों और गांव में पानी घुस गया। करेहड़ा इलाके में घरों तक पानी पहुंच गया है। पूरी जिंदगी की कमाई से बनाए हुए घरों को आज यह लोग घर छोड़कर जाने को मजबूर है। बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ भी अब खुद डटे हुए है। प्रतिदिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर उनकी मदद कर रहे है। सोमवार को रेस्क्यू टीम के साथ नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ नाव पर बैठकर पीड़ितों के पास पहुंचे और उनको बाहर निकालने में सहयोग किया। रेस्क्यू टीम के साथ करेहड़ा जलभराव क्षेत्र में नाव पर नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नगर निगम की तरफ से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत शिविर का आयोजन किया गया है। जहां उनके रहने से लेकर खाने तक की व्यवस्था कराई गई है। निगम अधिकारी अन्य विभाग भी सहयोग करने में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है। ताकि बाढ़ पीड़ितों को राहत दिलाई जा सकें।

नगर आयुक्त ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बाढ़ पीड़ितों को ढाढस बंधाया और जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। वहीं निगम अधिकारी भी ट्रैक्टर व अन्य संसाधनों के माध्यम से सिटी फॉरेस्ट तथा करहेड़ा का जायजा लिया। हिंडन नदी में बाढ़ से करेहड़ा और आसपास की कालोनियों में बने घरों में बाढ़ का पानी एक फीट से लेकर 5 से 6 फीट तक भर गया है। एहतियात के तौर पर यहां बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है। मजबूरीवश लोगों को घर छोड़कर जाना पड़ रहा है। क्योंकि घरों में अभी भी लगातार पानी का स्तर बढ़ रहा है। प्रशासन भी लोगों से घर छोड़कर सुरक्षित स्थान में शरण लेने की अपील कर रहा है। अब तक यहां से एनडीआरएफ और प्रशासन की टीम ने 700 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने कहा कि नगर निगम की तरफ से बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद की जा रही है। करहेड़ा में राहत शिविर भी लगाया गया है। जहां उनके खाने के साथ-साथ रहने की भी व्यवस्था की गई है। छोटे बच्चों के लिए भी सभी जरूरी सामान उपलब्ध कराए गए है। दूध, बिस्किट व चॉकलेट दिए गये है। बाढ़ पीड़ितों की निगम की तरफ से हर संभव मदद की जाएगी।


कान्हा उपवन गौशाला पर नगर आयुक्त का विशेष ध्यान

जहां रेस्क्यू टीम आसपास घरों से लोगों को शिविर तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। तो वहीं नगर आयुक्त सिटी फॉरेस्ट की तरफ लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। जहां गोवंश का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ अनुज कुमार सिंह के साथ गौशाला का भी निरीक्षण किया। वहां से गोवंश को ऊंचे स्थान पर रखने की व्यवस्था की। साथ ही जल की दिशा बदलने का प्रयास किया गया। जिससे बाढ़ से गोवंश को बचाया जा सकें। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी, महाप्रबंधक जल आनंद त्रिपाठी, उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह, जोनल प्रभारी राजवीर व अन्य संबंधित अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को संभाला।