आज का पौधारोपण अगली पीढ़ी के लिए है नायाब तोहफा: सुनीता दयाल

नगर निगम एवं रोटरी क्लब गाजियाबाद सफायर द्वारा हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम
स्वामी दयानंद पार्क कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया में कानन वन का महापौर ने पौधरोपण कर किया नामकरण

गाजियाबाद। सावन माह के सोमवार को नगर निगम द्वारा रोटरी क्लब गाजियाबाद सफायर के सहयोग से स्वामी दयानंद पार्क में सोमवार को जापान की वृक्षारोपण के लिए मियावाकी पद्धति से महापौर सुनीता दयाल के नेतृत्व में 600 वृक्ष लगाए गए। जिसको कानन वन का नाम दिया गया। पार्षद राज कुमार नगर, उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह, रोटरी गवर्नर प्रियतोष गुप्ता, रोटरी अध्यक्ष ज्योति गुप्ता, दिया गर्ग, पिंकी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

 


महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि आज ये मियावाकी पद्धति से वृक्षारोपण किया जा रहा है। यह पौधे बहुत विशाल रूप लेंगे और भविष्य मे शहर के फेफड़ो का कार्य करेंगे और उस समय ऑक्सिजन की कमी भी नही होगी। इस लिए सभी के प्रयास से अधिक वृक्ष लगाए जा रहे है। रोटरी क्लब बहुत लम्बे समय से सामाजिक कार्य कर रहा है। लोगो को जागरूक भी कर रहा है। भविष्य में भी रोटरी क्लब द्वारा इसी प्रकार से अच्छा कार्य किया जाए। जब शहर में भ्रमण करती हूँ तो देखने मे आता है कि लोग डिवाइडर पर रहते है, सोते है जिसके कारण डिवाइडर पर लगे पौधे मर जाते है। शहर की जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग वृक्ष को पालना सीखे ताकि हम अपने बच्चों के भविष्य के लिए एक अच्छा वातावरण दे सकें।

पूर्व में मियावाकी पद्धति से लगे वृक्षो का महापौर ने किया निरीक्षण

पूर्व में नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मियावाकी पद्धति से किए गए वृक्षारोपण का महापौर ने निरीक्षण किया। जिसमे से स्वामी दयानंद पार्क में भी वृक्ष लगाए गए थे। महापौर ने देखा कि वृक्षो ने घने जंगल का रूप ले लिया है। जिससे बहुत अच्छा वातावरण मिलने लगा है और आज जिन वृक्षो का रोपण किया गया है वह भी भविष्य में बहुत लाभदायक सिद्ध होंगे। उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह ने बताया कि नगर निगम द्वारा इस पद्धति पर कार्य किया जा रहा है। जिसके रिजल्ट बहुत अच्छे प्राप्त हो रहे है और भविष्य में भी महापौर एवं नगर आयुक्त के निर्देशन में इसी प्रकार से शहर की हरियाली के लिए कार्य किया जाएगा।

शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पौधा रोपित करना बेहद जरुरी है। नगर नगर निगम द्वारा शहरहित में कार्य किए जा रहे है। शहर की जनता को भी आगे आकर इसमें सहयोग करना होगा, तभी हम अपनी आने वाली पीढी को अच्छा वातावरण व शुद्ध हवा दे पाएंगे। अक्सर लोग पौधा लगाकर उसकी सेल्फी लेकर अपने कर्तव्यों से मुक्त हो जाते है। पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी जरुरी है। जब तक हम खुद पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुक नहीं होंगे, तब तक हम प्रदूषण से अपने शहर को नहीं बचा सकते है। शुद्ध वातावरण के लिए पौधा लगाने के साथ, उसकी देखभाल भी करें।