27 लाख के कार्याे से बदलेगी शिक्षा के मंदिर की सूरत: विनोद कसाना

-पार्षद ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ

गाजियाबाद। सरकार की नीयत साफ होती है, सोच ईमानदार होती है तो काम भी दमदार होता है। जहां-जहां भाजपा के विधायक हैं वहां विकास कार्य तेजी से हो रहा है। यह बातें सोमवार को वार्ड 20 भोपुरा के प्राथमिक विद्यालय के सोन्द्रयकरण कार्य का उद्घाटन करते हुए क्षेत्रीय पार्षद विनोद कसाना ने कहीं। उन्होंने कहा मैं बड़ा सोभाग्यशाली हूँ कि जिस स्कूल से मैंने प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की थी। उसी स्कूल में विकास कार्य करने का सोभाग्य मिला। विद्यालय की बिल्डिंग की हालत बहुत खराब थी, छत से बरसात के दिन में पानी बहता था। फर्श टूट गया था, ऐसी गम्भीर परिस्थिति को संज्ञान में लेते हुए नगर निगम के द्वारा ये कार्य किया जा रहा है। इन गंभीर परिस्थितियों में भी मासूम बच्चें शिक्षा के लिए स्कूल में आते थे। मगर अब से पहले किसी भी पार्षद ने इस ओर ध्यान नही दिया।

विद्यालय शिक्षा का मंदिर है और इस मंदिर के भगवान शिक्षक है। स्कूल की जर्जर हालात को सुधारने और बच्चों को शिक्षा के मंदिर में पढाई के लिए अच्छा स्थान मिल सकें इसके लिए यह कार्य कराया जा रहा है और निर्माण कार्य सामाग्री में भी अच्छी क्वालिटी की सामाग्री इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया है। इस निर्र्माण कार्य की लागत 27 लाख रूपए है। निर्माण कार्य पूरा होने पर शिक्षा के मंदिर की सूरत भी बदल जाएगी। जिसमें छतों की मरम्मत , फ्लोर टाइल्स, वाल टाइल्स, इंटरकालिग टाइल्स, पेंटिंग का कार्य किया जाएगा। पार्षद ने बताया विद्यालय में 550 बच्चे पढ़ते है। पहली बार बच्चों को बेंच पर बैठने का सोभाग्य हमारी योगी सरकार में मिला है। इस दौरान डॉक्टर कमल, जय कसाना, नरेश चंदेला, नीरज अधाना, ईश्वर कसाना, हरिप्रसाद जाटव , राजकुमार, विरेंदर, अंजु, हसीन, डॉक्टर आकांक्षा आदि उपस्तिथि रही।