खिलाडिय़ों के लिए बनाया स्पोट्र्स प्लाजा, निगम का बेहतर प्रयास: वीके सिंह

-स्पोट्र्स प्लाजा का केन्द्रीय राज्य मंत्री ने किया उद्घाटन

गाजियाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनगर डिस्ट्रिक सेंटर (आरडीसी) फ्लाईओवर के नीचे नगर निगम द्वारा बनाए गए स्पोट्र्स प्लाजा खिलाड़ियों को समर्पित कर दिया गया। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने महापौर सुनीता दयाल एवं नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ आदि अधिकारियों एवं निगम पार्षदों की मौजूदगी में स्पोट्र्स प्लाजा का नारियल फोड़कर फीता काटकर उद्घाटन किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि खिलाडिय़ों के लिए बनाए गए स्पोट्र्स प्लाजा निगम का यह बेहतर प्रयास है। उन्होंने महापौर व नगर आयुक्त को शुभकामनाएं भी दी।

केंद्रीय राज्यमंत्री एवं महापौर का नगर आयुक्त ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने स्पोट्र्स प्लाजा में क्रिकेट बैट से गेंद भी खेली। उन्होंने क्रिकेट खेल के साथ महापौर व नगर आयुक्त द्वार शहर में कराए जा रहे बेहतर कार्यों के लिए शुभकामना भी दी। नगर आयुक्त की कार्यशैली को सराहा। इस मौके पर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, अपर नगर आयुक्त अरूण कुमार यादव,चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, जलकल महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी आदि भी उपस्थित रहे। स्पोट्र्स प्लाजा में इच्छुक खिलाड़ी क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन की प्रैक्टिस कर सकेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री ने नगर आयुक्त को शहर में अन्य स्थानों पर भी अनुपयोगी स्थानों को उपयोगी बनाने के निर्देश दिए।

शहर के खिलाडिय़ों को यह उपहार के रूप में मिला है। नगर निगम द्वारा इसमें बेहतर व्यवस्था कराई जाएगी। नगर आयुक्त ने बताया कि स्पोट्र्स प्लाजा को 35 हजार रुपए दो माह के किराए पर दिया गया है। कौशांबी के अरूण कुमार को यह कांट्रेक्ट पर दिया गया है। ट्रॉयल के तौर पर यह इसका संचालन करेंगे। इसके बाद बेहतर व्यवस्था स्पोट्र्स प्लाजा में की जाएगी। ताकि शहर के खिलाडि़य़ों को प्रैक्टिस करने की बेहतर सुविधा मिल सकें।