लॉयंस आई हॉस्पिटल कविनगर में 41वीं सामन्य वार्षिक सभा का आयोजन

 

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। लॉयंस आई हॉस्पिटल कविनगर में 41वीं सामन्य वार्षिक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान संचालन मंडल ने संस्थापक का सम्मान किया। डॉ. अनंतवीर जैन ने फोको मशीन के बारे में बताया कि यह मशीन वल्र्ड में नंबर-1 मशीन है। उन्होंने बताया कि इंडिया में सिर्फ लॉयंस क्लब के पास है। आई हॉस्पिटल में इस मशीन की स्थापना की गई है।

डॉ. सुमित कुमार ने रेटिना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य की आंख के पिछले पर्दे को रेटिना कहते हैं। इसमें कुछ कोशिकाएं होती हैं, जिन तक प्रकाश पहुंचता है और उसी प्रकाश का विश्लेषण करके ये नजर आने वाली चीज की शिनाख्त करती हैं। यानी देखने में सक्षम होती हैं। डाइबिटिक रेटिनोपैथी का आशय है आंख के पर्दे रेटिना पर मधुमेह का असर होना। इस बीमारी में रेटिना की रक्तवाहिनियां क्षतिग्रस्त हो जाती हैं और द्रव पदार्थ या खून रिसने लगता है।

कई बार समस्या का तब पता चलता है, जब यह बीमारी बहुत गंभीर रूप ले चुकी होती है। मधुमेह से प्रभावित लोगों में आंखों की अन्य बीमारियों के मामले भी कुछ ज्यादा सामने आते हैं। मनुष्यों में आंख की ज्यादातर बीमारी डायबिटिज के कारण होती है। रेटिना में खराबी से उसमें प्रकाश का विश्लेषण करने की क्षमता नष्ट या कम हो जाती है। इस दौरान दीपक कांत गुप्ता चेयरमैन, संदीप गर्ग सचिव, मनोज तायल कोषाध्यक्ष, योगेश कंसल उपाध्यक्ष, राकेश गर्ग ऑडिटर, संजीव गुप्ता, विनय मित्तल, संजीव अग्रवाल, सुनील गोयल, मुकुल अग्रवाल को स्मृति चिन्ह एवं शॉल ओढाकर सम्मन्नित किया।