कर्मचारी ने दी इंजीनियर को गाली, मचा बबाल

– निर्माण विभाग के इंजीनियर श्याम सिंह को राहुल चौहान ने फोन पर दी गाली
– ऑडियो हुआ वायरल, म्युनिसिपल कमिश्नर ने कहा होगी कड़ी कार्रवाई
– नगर निगम सफाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संरक्षक ने घटना को बताया दुखद

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। सफाई कर्मचारी द्वारा नगर निगम के इंजीनियर को गाली देने के मामले को म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में आरोपी सफाई कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना से संबंधित एक ऑडियो भी वायरल हुआ है जिसमें सफाईकर्मचारी इंजीनियर के साथ अभ्रद भाषा का प्रयोग कर रहा है। वहीं इंजीनियर शालीनता के साथ बात कर रहे हैं। घटना को लेकर जहां नगर निगम के इंजीनियरों में रोष है वहीं, नगर निगम सफाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने घटना को दुखद बताया है। सफाई कर्मचारी द्वारा इंजीनियर को अंजाम भुगतने की भी धमकी दी गई।
यह भी पढ़े : अपहरण के बाद उद्यमी की कर दी हत्या

शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह ने नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत नगर निगम के अलग-अलग विभाग के अधिकारी सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी चेक करते हैं। निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले बम्हेटा और गोविंदपुरम इलाके में सफाईकर्मियों की ड्यूटी चेक करने की जिम्मेदारी निगम के इंजीनियर श्याम सिंह को दी गई थी। कई सफाई कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। श्याम सिंह ने इसकी रिपोर्ट बनाकर सौंप दी। इस घटना के बाद एक व्यक्ति ने खुद को राहुल चौहान बताते हुए श्याम सिंह को फोन किया। राहुल ने खुद को सफाई कर्मचारी बताया और अभद्रता की तमाम सीमाएं लांघते हुए गाली-गलौज की। निगम कर्मचारी बताते हैं कि बहुत से वार्ड ऐसे हैं जिनमें महिनों कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं जाते हैं फिर भी उनकी हाजिरी लगती है और सैलरी का भुगतान कर दिया जाता है। महेंद्र सिंह तंवर के कार्य भार संभालने के बाद से शहर की सफाई व्यवस्था में सुधारने पर जोर दिया जा रहा है। इस कडी में जोन प्रभारियों के साथ ही निर्माण विभाग के इंजीनियरों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह भी पढ़े : मदिरा चालू, मंदिर बंद : भाजपा का पारा चढ़ा

बताते हैं कि नगर आयुक्त के आदेश के क्रम में इंजीनियर श्याम सिंह द्वारा बम्हेटा और गोविंदपुरम एरिया का जायजा लिया गया था। इस दौरान कर्मचारियों के अनुपस्थित मिलने पर इंजीनियर के द्वारा रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई थीं। इंजीनियर के द्वारा रिपोर्ट सीनियर को भेजने की भनक राहुल चैहान को लगी तो उसने इंजीनियर के साथ जबरदस्त तरीके से अभद्रता की। इस अभद्रता से जुडा आडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। ज्ञात हो कि इससे पूर्व में सिद्धार्थ विहार में प्रतिबंध के बावजूद कूडा डालने के खेल में भी पैसे के लेन देन के पहलू को लेकर हुए विवाद में राहुल चौहान का एक ऑडियो वायरल हुआ था। उस आॅडियो में भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था। अखिल भारतीय बाल्मिकी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संरक्षक प्रदीप चौहान ने घटना को दुखद बताया है।

यह भी पढ़े : भाजपा कार्यालय के बाहर आत्मदाह की कोशिश

उन्होंने कहा ऐसे भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिये था। राहुल ने गलती मान ली है और अब मामले का पटाक्षेप हो गया है। उधर, म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर ने घटना को गंभीरता से लिया है और मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। म्युनिसिपल कमिश्नर का कहना है कि ऑडियो की जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ र्कारवाई की जाएगी।