Vaishali – भाजपा पार्षद मनोज गोयल द्वारा वैक्सीनेशन के साथ-साथ क्षेत्र में विकास कार्य भी कराये जा रहे हैं। मच्छरों से क्षेत्रवासियों को निजात दिलाने के लिए लगातार फॉगिंग कराया जा रहा है।
उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। Vaishali क्षेत्र में शत् प्रतिशत वैक्सीनेशन कराया जाएगा। इसको लेकर स्थानीय पार्षद मनोज गोयल द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है और लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंचाया जा रहा है। पार्षद का कहना है कि वार्ड में वैक्सीनेशन के शत् प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी क्षेत्रवासियों का सहयोग जरूरी है। कोरोना की तीसरी लहर से हम सभी को वैक्सीनेशन ही बचाएगा।
यह भी पढ़ें : UP Block Pramukh Election – गाजियाबाद सहित पूरे प्रदेश में भाजपा का डंका, सपा, बसपा, कांग्रेस, रालोद की करारी हार
मनोज गोयल ने बताया कि सेक्टर 1 Vaishali वार्ड 72 स्थित प्राथमिक चिकित्सा केंद्र हाउस नंबर 345 में 18 से 44 वर्ष तक के व्यक्ति का स्लॉट बुक कराकर और 45 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति बिना स्लॉट बुकिंग कराएं वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज टाइम के हिसाब से लगाई जा रही है। यहां की स्लॉट बुकिंग महाराजपुर-वन के नाम से हो रही है। ऐसे में क्षेत्रवासी यहां वैक्सीनेशन करवा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : सपा नेता उम्मेद पहलवान पर लगी रासुका
क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए वार्ड 72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा सेक्टर 1 कामना Vaishali में सड़क सुधार के कार्य का शुभारंभ कराया गया। काफी लंबे समय से क्षेत्र में नगर निगम द्वारा कार्य नहीं कराए गए थे। क्षेत्र की जनता की मांग पर यह कार्य कराए जा रहे हैं। लगभग 12 लाख रुपए की लागत से यह कार्य होना है। समाजसेवी गिरीश जुयाल तथा केएल शर्मा द्वारा नारियल फोड़कर और मिठाई बांटकर इस नए कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बुजुर्ग महिला बीना और सुशीला का भी स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति विमला भट्ट, भाजपा नेता अवधेश कटिहार, श्याम सुंदर सिंह, दुष्यंत गौतम, उमेश गोस्वामी, पवित्रा, आशु, गीता, नीलू, नीलम सिंह, रघुवीर, रावत, ममता खन्ना, किरण, पिंकी, पार्वती नेगी, मनीषा खन्ना, ममता खन्ना, रिता गोयल, मनीषा पाल, विमला चौधरी मेहरा, महेश कांत आदि उपस्थित रहे।
















