पार्षद की जागरूकता: वैक्सीनेशन ड्राइव में 103 लोगों ने ली कोरोनारोधी की डोज

गाजियाबाद। भारत विकास परिषद वैशाली द्वारा विशेष अभियान के अंतर्गत निशुल्क वैक्सीनेशन ड्राइव का रविवार को शॉप्रिक्स मॉल के प्रांगण में आयोजन किया गया। विशेष तौर पर शाम 5 से 8 तक उन लोगों के लिए किया गया जो अपनी ड्यूटी के कारण सुबह के समय वैक्सीनेशन नही करा पा रहे थे। मौके पर 157 लोग पहुंचे, मगर जांच के पश्चात कुल 103 लोगों को निशुल्क वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने डॉ रितु वर्मा और उनकी टीम तथा पार्षद मनोज गोयल का अभिनंदन किया गया। इसका उद्देश्य कम से कम समय में, साफ सुथरे माहौल और खुले वातावरण में ज्यादा से ज्यादा नागरिकों का वैक्सीनेशन करना है। पार्षद मनोज गोयल ने कहा अक्सर वैक्सीनेशन के लिए आए लोग पूछते है कि जब वैक्सीन के बाद भी संक्रमण का खतरा है, तो वैक्सीन क्यों लगवाएं। उन्होंने कहा वैक्सीन का मतलब यह नहीं है कि संक्रमण होगा ही नहीं। वैक्सीन के बाद बीमारी होगी, लेकिन उसकी गंभीरता कम होगी। जल्दी रिकवर हो सकेंगे। यही वैक्सीन का सबसे बड़ा फायदा है। इसलिए जब भी मौका मिले वैक्सीन जरूर लगवाएं ताकि संक्रमण होने पर आप गंभीर रूप से बीमार न पड़ें। अस्पताल जाने की जरूरत न पड़े। इस मौके पर भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय मंत्री मनोज अवस्थी संजय सिंघल, मीनू श्रीवास्तव निकुल गर्ग, नीना अवस्थी, सोनिया सिंह, अनुपमा झा, विक्रम भाटी का योगदान रहा।