भाजपा पार्षद ने किया टाइल्स निर्माण कार्य का शुभारंभ

गाजियाबाद। वार्ड-72 के भाजपा पार्षद मनोज गोयल द्वारा बुधवार को सेक्टर-1 वैशाली कामना में टाइल्स द्वारा रोड सुधार के कार्य का शुभारंभ किया गया। काफी लंबे समय से जगह-जगह टाइल्स उखड़ गई थी। जिस कारण लोगों को आवगमन में काफी परेशानी हो रही थी। क्षेत्रीय लोगों ने इसकी शिकायत पार्षद मनोज गोयल से की। लोगों की शिकायत का पार्षद ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पार्षद निधि से टाइल्स निर्माण कार्य का शुरू कराया।
इस दौरान समाजसेवी केएल शर्मा, नाथ नौटियाल, सुरेश चंद्र द्वारा नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। क्षेत्र के लोगों ने पार्षद मनोज गोयल को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। पार्षद के इस कार्य की क्षेत्र की जनता, खास तौर पर महिलाओं ने सराहना की और बड़ी संख्या में इकठ्ठा होकर इस शुभ कार्य का शुभारंभ करवाया। पार्षद मनोज गोयल ने कहा मेरी प्राथमिकता क्षेत्र का विकास करना है। क्षेत्र के लोगों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। इस मौके पर महानगर कार्यकारिणी सदस्य अवधेश कटिहार, विमला भट्ट, श्याम सुंदर सिंह, मनीष, दीपा भाटिया, राजेंद्र सिंह, जगदीश, अशोक कुमार, शांति देवी, नीमा, शंभू शाह, जयप्रकाश, आशु त्यागी, नीतू उपाध्याय, स्वाति दुबे, बीना, पुष्पा, कमलेश मिश्रा, अशर्फी, रानी दुबे, राजेंद्र शर्मा, साधना देवी, सरोज मल्होत्रा, मनजीत कौर, उषा नौटियाल, नीलू, सुनीता ध्यानी, राज काला, रुकमणी, कुसुम लता, साधना सक्सेना, वीरेंद्र, रेखा देवी सहित अन्य क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।