प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा परिवारवादियों ने देश को अपमानित किया

चुनावी जनसभा में पीएम का विपक्ष पर करारा हमला

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति में परिवारवाद का जिक्र कर एक बार फिर कांग्रेस और सपा पर हमला बोला है। सोनभद्र में बुधवार को आयोजित चुनावी जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि देश का अपमान करने में परिवारवादियों ने कोई कमी नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि देशहित में परिवारवादियों को रोकना बेहद आवश्यक है। पीएम मोदी ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सकुशल वापसी के लिए जारी प्रयासों को भी उल्लेख किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ी जंग ने पूरी दुनिया को चिंतित कर रखा है।

यूक्रेन में फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए अभियान जारी है। बड़ी तादात में नागरिकों को वापस लाया गया है। भारत ने अपने 4 मंत्रियों को भेज दिया है। अभियान में वायुसेना की मदद भी ली गई है। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी को कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेकर कहा कि वैक्सीन लगवाने के लिए नागरिकों से जुड़ने पर मुसीबत होती थी। भारतीय सेनाओं के पराक्रम पर सवाल उठाते थे। भारत का सबसे तेज टीकाकरण अभियान रहा है। 80 करोड़ नागरिकों को मुफ्त राशन दिया गया है।

उन्होंने कहा कि परिवारवादियों ने भारत का अपमान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। यह अपमान यूपी का अपमान है। यह लोग देश और आपका भला नहीं कर सकते। सोनभद्र जैसे कई जिले हैं जहां अपने खजाने से प्रकृति ने समृद्ध किया। पहले खनिज संपदा को लूटा और अपने हाल पर छोड़ दिया। आज एनडीए सरकार सोनभद्र जैसे जिलों और जनजातीय समाज को पीछे नहीं रहने देगी। सोनभद्र को आकांक्षी जिला अभियान में शामिल किया।