गाजियाबाद। दो साल कोरोना की मार के बाद बाजार में उत्साह और उमंग दिखाई दे रहा है। हरियाली तीज महोत्सव रविवार को सेक्टर-1 वैशाली में धूमधाम से मनाया गया। संस्था के अध्यक्ष गीता गुप्ता द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गाने गाकर नाच कर हंसी खुशी तीज कार्यक्रम को मनाया गया। पूरा देश खुशहाल रहे और हमेशा हरियाली बनी रहे व कोरोना जैसी महामारी दोबारा ना आए इसके लिए भगवान से प्रार्थना की गई।

अध्यक्ष गीता गुप्ता ने कहा बताया कि धार्मिक मान्यता है कि सुहागन स्त्रियों के लिए हरियाली तीज पर्व बहुत मायने रखता है क्योंकि सौंदर्य और प्रेम का यह उत्सव भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इसी दिन माता पार्वती ने घोर तपस्या करके भगवान शिव को अपने वर के रूप में प्राप्त किया था, इसलिए इस दिन को विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन के लिए निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं।
इस मौके पर प्रीति भटनागर, कविता अग्रवाल, कविता वार्ष्णेय, सुखजिंदर सिंह, कांता चौधरी, शशि गौतम, बबीता श्वेता, लता, जया, रेनू कटारिया, शुभा रस्तोगी, रंजनी सेजपाल, अनीता अग्रवाल, सुषमा गुर्जर, उर्मिला पाल, नीलम, हरजीत, सुमित्रा उपाध्याय, आशा, मिथिलेश शर्मा, पूर्णिमा चौधरी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही।
















