कोरोना ने ली युवा डॉक्टर की जान, 17 जुलाई को मनाया बर्थडे, ईद पर दुनिया को कहा अलविदा, फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों को मिली जानकारी

कोरोना से हुई डॉक्टर आइशा की मौत, परिवार वालों को सीलबंद ताबूूत में सौंपा गया शव, डॉक्टर की बहन ने सोशल मीडिया के जरिये दी मौत की जानकारी, सदमें आये कई दोस्त

उदय भूमि ब्यूरो
नई दिल्ली। कोराना उम्र का कोई भेदभाव नहीं देख रहा है और यह भी नहीं देख रहा है कि उसका शिकार किस पेशे में हैं। ईद के दिन युवा डॉक्टर आइशा की मौत ने सभी को झकझोर दिया है। डॉक्टर आइशा की कोरोना से हुई मौत की जानकारी उसकी बहन ने दी। आइशा की मौत की जानकारी देते हुए उसकी बहन ने आइशा के ट्वीटर एकाउंट पर लिखा कि अब इस सोशल मीडिया एकाउंट को डिलीट कर रही हूं। आइशा हमारे बीच नहीं है। उसकी डेड बॉडी सीलबंद ताबूत में सौंपी गई। आइशा को आइशोलेशन वार्ड में फोन ले जाने की इजाजत नहीं दी गई थी उसकी इच्छा थी कि यदि उसे कुछ हो जाता है तो सोशल मीडिया से उसके दोस्तों को इसकी जानकारी दे दी जाये। आइशा की मौत पर सोशल मीडिया पर उसके दोस्तों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। कई दोस्त इस खबर से सदमें में हैं। एक दोस्त ने कहा फ्रेंडशिप डे पर एक दोस्ता का जाना कितनी दुखद सूचना है इसे बयां नहीं किया जा सकता। डॉक्टर अमरिंदर नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा कि डॉक्टर आइशा हाल ही में डॉक्टर बनी थी। ईद के दिन अपनी खूबसूरत मुस्कान के साथ उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। कोरोना वायरस के कारण उनके परिवार को उनका शव सीलबंद ताबूत में दिया गया था।
पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ रहे मामलों और इससे हो रही मौतों की खबर लगातार आ रही है। लेकिन डॉक्टर आइशा की मौत ने यह साबित किया है कि कोरोना के सामने उम्र कोई मायने नहीं रखता और ना ही आपका पेशा। बेहद जिंदादिल आइशा हाल ही में डॉक्टर बनी थीं। जाहिर है बेहद खुश थीं। लेकिन फिर उनको कोरोना वायरस संक्रमण (कोविड-19) संक्रमण हो गया। वह अस्पताल में भर्ती हुई। इलाज चला, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण को वह मात नहीं दे पाई और ईद के दिन ही उसकी मौत हो गई। लेकिन दुनिया को अलविदा कहने से पहले वह कोरोना को लेकर लोगों के लिए एक संदेश और अपनी मुस्कान छोड़ गई।


डॉक्टर आइशा ने 17 जुलाई को जन्मदिन काफी अच्छे से मनाया था। इसका एक वीडियो भी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर डाला था। इसमें वह बेहद खुश लग रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि वह अपने प्रियजनों के साथ बर्थडे मना रही हैं। इन सबके साथ ही डॉक्टर आइशा ने अस्पताल में अपने इलाज के दौरान भी एक फोटो ली थी। 31 जुलाई को ली गई यह फोटो उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी। लेकिन किसी को नहीं पता था कि यह उनका आखिरी पोस्ट होगा। इस फोटो में वह मुस्कुरा रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना को लेकर लोगों को संदेश भी दिया था। उन्होंने लिखा था कि हाय फ्रेंड्स मैं कोविड 19 से मुकाबला नहीं कर पा रही। आज किसी भी समय मैं वेंटिलेटर पर जा सकती हूं। मुझे याद रखिएगा, आपके लिए मेरी स्माइल, आपकी दोस्ती के लिए आपका आभार। आप सभी को मिस करूंगी। सुरक्षित रहिये। इस जानलेवा वायरस को गंभीरता से लीजिये। सभी को प्यार। बाय।