जीडीए के पूर्व अपर सचिव की बेटी आकांक्षा सिंह बनीं सिविल जज

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश ज्यूडिशियल सर्विस में शास्त्री नगर में रहने वाली आकांक्षा सिंह ने 131वीं रैंक पाकर सिविल जज बन गई हैं। जीडीए के पूर्व अपर सचिव बाबू सिंह एवं माता कुसुम सिंह की 27 वर्षीय बेटी आकांक्षा सिंह ने सिविल जज-2020 की परीक्षा में 131वीं रैंक प्राप्त की है। आकांक्षा सिंह के सिविल जज बनने पर इन्हें बधाई देने वालों का इनके घर पर तांता लग गया। आकांक्षा सिंह ने बीए एलएलबी एमिटी लॉ कॉलेज दिल्ली गुरू गोविंद सिंह इंद्रप्रस्था यूनिवर्सिटी से 2019 में पास किया था।

एलएलएम महर्षि यूनिवर्सिटी से इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी नोएडा से साल-2021 में किया है। आकांक्षा को पहले ही प्रयास में यूपीपीसीएस ज्यूडिशरी में यह रैंक प्राप्त हुई है। उन्होंने अपनी इस सफलता का अपने माता-पिता व प्रोफेसर को श्रेय दिया है। उन्होंने कहा कि पिता बाबू सिंह और मां कुसुम सिंह के अथक प्रयास और उनकी बदौलत ही यह मुकाम हासिल किया है। आकांक्षा सिंह के सिविल जज बन जाने पर इनके मामा राकेश कुमार सिंह समेत अन्य परिजनों एवं शुभचितंकों ने उन्हें बधाई दी है।