भाजपा महानगर मंत्री गुंजन शर्मा ने किया होली मिलन समारोह आयोजित

-होली मिलन में दिया समाज के साथ चलने का संदेश

गाजियाबाद। आपसी प्रेम एवं भाईचारे के प्रतीक होली पर्व को लेकर शहर में होली मिलन समारोह की धूम मची हुई है। जहां राधा- कृष्ण के स्वरूपों संग जमकर फूलों की होली खेली गई और ठुमके लगाए। भारतीय जनता पार्टी के महानगर मंत्री पंडित गुंजन शर्मा (एडवोकेट) द्वारा कविनगर स्थित सी-ब्लॉक पार्क में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुति पर सभी आगंतुक झूमते नजर आए। जिसके बाद फूलों से होली भी खेली गई। राधा-कृष्ण के भजन भी प्रस्तुत किये गये। पंडित गुंजन शर्मा ने सभी आगंतुकों को चंदन का टीका लगाकर एवं पटका पहनाकर स्वागत किया।

होली मिलन समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद जनरल वीके सिंह, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, एमएलसी दिनेश गोयल, भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महानगर महामंत्री सुशील गौतम, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अशोक मोंगा, निवर्तमान क्षेत्रीय मंत्री केके शुक्ला, सांसद के मीडिया सलाहकार अश्वनी शर्मा, करन शर्मा, लीलू, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष बीडी शर्मा, केसी गौड़, विनीत कांत पाराशर, आरडब्ल्यूए आई ब्लॉक अध्यक्ष विजय कक्कड़, सुभाष कांबोज, के. कौशिक, एडवोकेट कुमार मिहिर, शैलेंद्र वर्मा, निखिल शर्मा, संदीप सिंह, जय प्रकाश पाठक, पवन राय, ऋषभ धमीजा, राहुल, निमेष, प्रिंस राठौर, रजत वशिष्ठ, विपिन सैनी, विनीत भारद्वाज, अजय कौशिक, सतेंद्र, सत्यदेव त्यागी, अमित शर्मा, विकास भदौरिया सहित तमाम समाजसेवी, नेता एवं स्थानीय क्षेत्रवासियों ने जमकर फूलों से होली खेली।

केन्द्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा होली पर्व असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। हम सबको मिल कर ऐसा ही संदेश आज के समाज को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पर्व इसलिए आता है कि साल में कम से एक बार हम आपस के सभी बैर भुला लें। इस पर्व पर कोई दुश्मन न रह जाए। यही समाज कहलाता है। हर्षोल्लास के इस पर्व को आई मिलजुल मनाए और सार्थक करें। महानगर मंत्री गुंजन शर्मा ने कहा होली भारतीय संस्कृति की पहचान का एक पुनीत पर्व है। होली एक संकेत है वसंतोत्सव के रूप में ऋतु परिवर्तन का। एक अवसर है भेदभाव की भावना को भुलाकर पारम्परिक प्रेम और सद्भावना प्रकट करने का। एक संदेश है जीवन में ईश्वरोपासना एवं प्रभु भक्ति बढ़ाने का। होली भी एक ऐसा ही त्योहार है, जिसका धार्मिक ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से विशेष महत्व है। हमारी संस्कृति की सबसे बड़ी विशेषता है कि यहां पर मनाये जाने वाले सभी त्यौहार समाज में मानवीय गुणों को स्थापित करके लोगों में प्रेम, एकता एवं सद्भावना को बढ़ाते हैं।