पार्किंग की नीलामी से बढ़ी नगर निगम की कमाई पिछले साल जिन पांच टेंडरों के मिले थे 32 लाख, वहीं इस बार मिले 69 लाख

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में नगर निगम की कार्यशैली में बड़ा बदलाव दिखाई दे रहा है। विभिन्न मदों से नगर निगम की आमदनी कैसे बढ़ाई जाए, इसको लेकर लगातार काम चल रहा है और अब इसका असर भी दिखाई दे रहा है। पार्किंग स्थलों की नीलामी से इस बार नगर निगम की बंपर कमाई हुई है। पिछले साल जिन पांच स्थानों के टेंडरों में निगम को सिर्फ 33 से 35 लाख रुपये मिले थे, वहीं इस बार नगर निगम को 69 लाख रुपये की कमाई हुई है। अभी 12 और स्थानों का टेंडर बाकी है, ऐसे में पार्किंग से होने वाली कमाई का ग्राफ और बढ़ेगा। शहर के विकास को बढ़ाने के साथ-साथ नगर आयुक्त नगर निगम की आमदनी बढ़ाने में अपने लक्ष्य को पूरा करते दिखाई दे रहे है।

गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में नगर निगम की कार्यशैली में बड़ा बदलाव दिखाई दे रहा है। विभिन्न मदों से नगर निगम की आमदनी कैसे बढ़ाई जाए, इसको लेकर लगातार काम चल रहा है और अब इसका असर भी दिखाई दे रहा है। पार्किंग स्थलों की नीलामी से इस बार नगर निगम की बंपर कमाई हुई है। पिछले साल जिन पांच स्थानों के टेंडरों में निगम को सिर्फ 33 से 35 लाख रुपये मिले थे, वहीं इस बार नगर निगम को 69 लाख रुपये की कमाई हुई है। अभी 12 और स्थानों का टेंडर बाकी है, ऐसे में पार्किंग से होने वाली कमाई का ग्राफ और बढ़ेगा। शहर के विकास को बढ़ाने के साथ-साथ नगर आयुक्त नगर निगम की आमदनी बढ़ाने में अपने लक्ष्य को पूरा करते दिखाई दे रहे है। नगर निगम की आमदनी बढऩे से शहर के विकास को भी पंख लगेंगे। नगर निगम द्वारा शहर में 17 स्थानों पर पार्किंग का ठेका छोडऩे के लिए निगम सभागार में नीलामी का आयोजन किया गया।

 

नीलामी में सिर्फ 5 पार्किंग स्थलों पर बोली लगाई गई। इस पर नगर निगम अब निर्णय लेगा। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को इन पार्किंग की स्वीकृति के लिए पत्रावली भेजी गई हैं। शुक्रवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देशानुसार नगर निगम सभागार में समिति में शामिल मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एवं पार्किंग प्रभारी डॉ. संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी सदस्य उदिल मोहन गर्ग, सिटी जोन के जोनल प्रभारी अनिल अरुण व अन्य सदस्य उपस्थित रहे। नीलामी में 17 में से 5 स्थलों की पार्किंग नीलामी की गई। ऑनलाइन प्रक्रिया के उपरांत खुली बोली भी लगाई गई। इसमें कई गुना अधिक रेट पर खुली बोली मेें ठेकेदारों ने बोली लगाई। इनमें से 5 पार्किंग स्थलों की नीलामी के लिए बोली लगाए जाने के बाद लगभग 69 लाख रुपए नगर निगम कोष में जमा होंगे। पार्किंग प्रभारी ने बताया कि 17 पार्किंग स्थलों में से 5 पार्किंग स्थलों पर ठेकेदारों ने भाग लिया। इनमें सिटी जोन क्षेत्र की 4 पार्किंग और वसुंधरा जोन क्षेत्र की एक पार्किंग की नीलामी हुई।

बाकी 12 पार्किंग के लिए पुन: नीलामी कराई जाएगी। इनमें सिटी जोन क्षेत्र में शिवा टावर,जीटी रोड ऑपुलेंट मॉल के सामने पार्किंग को मैसर्स जेबीएस कंस्ट्रक्शन को आवंटित की गई। 25,1000 की धनराशि प्राप्त हुई। ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग स्थल को अरविंद कुमार ने बोली लगाकर लिया। अंतिम बोली 8 लाख 11 हजार रुपए प्राप्त हुई। नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल की पार्किंग मैसर्स शाखा कंस्ट्रक्शन ने अंतिम ऑनलाइन 21 लाख 78 हजार रुपए की बोली लगाई। पुरानी सब्जी मंडी स्थित पार्किंग मैसेर्स नॉर्थ इंंडिया डेवलपर्स ने अंतिम बोली 17 लाख 10 हजार रुपए लगाई। वसुंधरा जोन क्षेत्र में श्रीकृष्ण वाटिका सेक्टर-4 वैशाली की पार्किंग के लिए अरविंद कुमार ने बोली लगाई। अंतिम खुली बोली 19 लाख 93 हजार प्राप्त हुई। उपस्थित सभी ठेकेदारों ने निगम कार्यकारिणी में लिए गए पार्किंग शुल्क बढ़ाने के निर्णय पर धन्यवाद करते हुए सरहाना की गई। महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के साथ-साथ कार्यकारिणी सदस्यों का भी आभार प्रकट किया। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को पार्किंग स्थलों पर नियमानुसार कार्रवाई पूरी करते हुए पार्किंग संचालन कराने के निर्देश भी दिए हैं।