यमुना प्राधिकरण में अधिकारियों और कर्मचारियों ने खेली होली CEO डॉ. अरुणवीर सिंह ने अबीर और गुलाल लगाकर सभी को दी शुभकामनाएं

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण में शुक्रवार को होली उत्सव मनाया गया। प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने सभी को खुशियों के त्यौहार होली की शुभकामनाएं दी। होली उत्सव कार्यक्रम में यमुना प्राधिकरण के एसीईओ कपिल सिंह, एसीईओ श्रुति शर्मा, एसीईओ बिपिन जैन, ओएसडी शैलेन्द्र सिंह, स्टॉफ ऑसिफर टू सीईओ नंदकिशोर सुंदिरियाल, जीएम एके सिंह आदि मौजूद रहे।

ग्रेटर नोएडा। यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण में शुक्रवार को होली उत्सव मनाया गया। प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने सभी को खुशियों के त्यौहार होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार सिर्फ रंगों ही नहीं बल्कि खुशियों और हर्षोल्लास का पर्व है। इस दिन हम सभी अपने मतभेद भुलाकर एक दूसरों के साथ खुशियां बांटते हैं। रंगों का त्योहार होली दुश्मन के भी गले मिलकर एक दूसरे से गिले शिकवे दूर करने का अवसर होता है।

डॉ. अरुणवीर सिंह ने कहा कि होली का त्यौहार हमें प्रेम एंव सदभाव का संदेश देता है। लोगों को चाहिए कि वह अपने स्तर से होली के त्यौहार को हिलमिल कर मनायें। सीईओ ने अबीर और गुलाल लगाकर सभी गिले-शिकवे दूर करते हुए मधुर संबंध स्थापित करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी और अधिकारी यमुना प्राधिकरण परिवार के हिस्से हैं। प्राधिकरण में काम करने वाला हर कर्मचारी और अधिकारी शहर में विकास को गति दे रहा है। होली खुशियां बांटने और मेल-मिलाप का त्योहार है। इस त्योहार पर सिर्फ प्यार बांटना चाहिए और इसकी गरिमा से किसी प्रकार का खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। होली का त्योहार आता है तो मन में उमंग भर देता है। होली प्यार और एकता का त्योहार है। हमें प्यार व खुशियां बांटनी चाहिए। होली उत्सव कार्यक्रम में यमुना प्राधिकरण के एसीईओ कपिल सिंह, एसीईओ श्रुति शर्मा, एसीईओ बिपिन जैन, ओएसडी शैलेन्द्र सिंह, स्टॉफ ऑसिफर टू सीईओ नंदकिशोर सुंदिरियाल, जीएम एके सिंह आदि मौजूद रहे।