डस्टबिन के चार रंग से कचरा सेग्रीगेशन को मिलेगा बढ़ावा: विक्रमादित्य सिंह मलिक

होली का रंग स्वच्छता के संग, हरा, नीला, काला व पीला सदैव रखे संग
-नगर आयुक्त ने शहर वासियों से की कचरा पृथक्करण की अपील

गाजियाबाद। होली की उमंग में स्वच्छता के रंग बिखेरने की तैयारी नगर निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। हर पर्व पर स्वच्छता बेहद महत्वपूर्ण है। स्वच्छता को आदत बनाने से निश्चित रूप से गाजियाबाद शहर स्वच्छ, सुंदर बनेगा। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने शहर वासियों को होली की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ स्वच्छता का संदेश भी दिया है। जिसमें शहर वासियों को स्वास्थ्य विभाग संबंधित चार प्रकार के रंगों की जानकारी दी है। जिसमें हरा, नीला, काला व पीला रंगों के बारे में बताया गया है तथा कचरा सेग्रीगेशन को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया गया है। नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार शहर में कचरा सेग्रीगेशन पर प्राथमिकता पर कार्य चल रहा है। स्वच्छ भारत मिशन की टीम शहर वासियों को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों के साथ जाकर कचरा सेग्रीगेशन के बारे में जागरूक कर रहे हैं।

नगर निगम द्वारा स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है और शहर वासियों को चार प्रकार के डस्टबिन इस्तेमाल करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। हरा रंग जिसमें गीला कचरा रखने के लिए बताया गया, गीले कचरे में प्राकृतिक खाद्य पदार्थ सम्मिलित होते हैं जिसमें फल के छिलके सब्जियों के छिलके ऐसी वस्तुएं जो गल जाती हैं और जिनसे खाद बनता है। हरे रंग के डस्टबिन में डालने के लिए कहा गया है, नीला रंग नीले रंग के डस्टबिन में सूखा कचरा डालने के लिए बताया गया, जिसमें प्लास्टिक, रैपर, गत्ता और सिंगल यूज प्लास्टिक व अन्य सामान को लिया गया है। सूखे कचरे के लिए नीले रंग का डस्टबिन उपयोग में लेने के लिए बताया गया। काला रंग घरेलू हानिकारक कचरा जिसमें कांच, ट्यूबलाइट, बल्ब, खराब बैटरी, लोहा, स्टील को सम्मिलित किया गया और काले रंग की डस्टबिन में डालने के लिए अपील की गई है।
इसी क्रम को आगे बढ़ते हुए नगर निगम द्वारा पीले रंग को स्वच्छता से जोड़ते हुए सेनेटरी कचरे के लिए पीला डस्टबिन इस्तेमाल करने के लिए अपील की गई। सेनेटरी वेस्ट जिसमें इनफेक्टेड बांडेड पी किट मास्क ग्लव्स हानिकारक पैड इत्यादि को लिया गया। नगर आयुक्त ने नगर निगम की संबंधित टीम को शहर वासियों को जागरूक करते हुए चार रंग की आदत डालने के लिए कहा गया। हरा, नीला, काला, पीला रंग की आदत डालने से शहर की स्वच्छता और सुंदरता बढ़ेगी। स्वच्छता का संदेश प्रतिदिन नगर निगम शहर वासियों को दे रहा है। जनप्रतिनिधियों का भी इस मुहिम में विशेष सहयोग निगम को प्राप्त हो रहा है। जो की सराहनीय है, अधिकांश शहर वासी दो प्रकार के डस्टबिन इस्तेमाल कर रहे हैं। गीला कचरा अलग, सूखा कचरा अलग कर रहे हैं।