भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने यशोदा अस्पताल कौशांबी के चेयरमैन डॉ. पीएन अरोड़ा

-भारत के दर्शन का, दिग्दर्शन का है मंदिर: डॉ. पीएन अरोड़ा

गाजियाबाद। अयोध्या में हुए श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अलौकिक पल के गाजियाबाद स्थित यशोदा अस्पताल कौशांबी के चेयरमैन डॉ. पीएन अरोड़ा पत्नी उपासना अरोड़ा साक्षी बने। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्री राम मंदिर के गर्भगृह में किए गए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का अलौकिक लाइव प्रसारण देखा और प्रभु श्री राम के बालरूप के अलौकिक छवि का दर्शन किया। श्री राम जन्म भूमी अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में राम लला विराजमान हुए इस अद्भुत अलौकिक व अविस्मरणीय पल का साक्षी बनने के लिए लोग सदियों से आतुर थे अंतत: वो शुभ घड़ी आ ही गई।

अयोध्या में सोमवार को संपन्न प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, उद्योगपति मुकेश अंबानी, लक्ष्मी निवास मित्तल और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सहित कई नामी हस्तियां शामिल हुईं। आमंत्रित अतिथियों की सूची में करीब आठ हजार नाम शामिल थे, जबकि चुनिंदा लोगों की सूची में 506 नाम शामिल थे जिनमें मुख्य रूप से प्रमुख नेता, अग्रणी उद्योगपति, बड़े फिल्मी सितारें, खिलाड़ी, राजनयिक, न्यायाधीश और बड़े संत महंत शामिल रहे। जिनमें गाजियाबाद से यशोदा अस्पताल कौशांबी के चेयरमैन डॉ. पीएन अरोड़ा पत्नी उपासना अरोड़ा का नाम भी शामिल था।

डॉ. पीएन अरोड़ा ने कहा कि पांच सौ साल बाद जो सपना पूरा हुआ है वो उसको बयान नहीं कर सकते। राम लला के दर्शन के दौरान जो उन्होंने महसूस किया वो भी बयान नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि कण-कण में राम बसते हैं। यह मंदिर, मात्र एक देव मंदिर नहीं है। भारत की दृष्टि का, भारत के दर्शन का, भारत के दिग्दर्शन का मंदिर है। यह राम के रूप में राष्ट्र चेतना का मंदिर है। राम भारत की आस्था हैं। राम भारत का आधार हैं। राम भारत का विचार हैं, राम भारत का विधान हैं। राम भारत की चेतना है, राम भारत का चिंतन हैं। राम भारत की प्रतिष्ठा हैं, राम भारत का प्रताप हैं।