-विधायक संजीव शर्मा व निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष राजीव शर्मा रहे मुख्य आकर्षण, बड़ी संख्या में दवा व्यापारियों ने दिखाई एकजुटता
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन ने शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपने स्थानीय कार्यालय, नई बस्ती में राष्ट्रभक्ति और उत्साह के साथ भव्य समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संजीव शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष एवं स्थानीय पार्षद राजीव शर्मा थे। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के साथ ही महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान, महामंत्री अशोक चावला एवं संस्थान के अध्यक्ष राजदेव त्यागी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ वातावरण भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और दवा व्यापारियों की मौजूदगी रही। प्रमुख रूप से **महामंत्री जयदीप गुप्ता, संरक्षक योगेश अग्रवाल, अशोक चोपड़ा, कोषाध्यक्ष आर. पचौरी, यशवनी कुमार, संदीप गर्ग, अमित बंसल, तुषार अरोरा, शैलेश सैनी, अनिल गुप्ता, मनीष गर्ग, मनोज महावीर, साहिल अरोरा, अजय खन्ना, वेद गंभीर, अरुण शिवा, संजीव देव, कमल, अनुज गर्ग, रविंद्र शर्मा, प्रदीप पाल, कैलाश चंद्र बिंदल, हेमंत गोयल, अमित तोमर, रोहित चौहान, आलोक त्यागी, साजिद खान, पंकज गर्ग, संजय शर्मा, राकेश शर्मा, अमित गुप्ता, अजय बंसल, गौरव बंसल, राम अवतार गर्ग, राहुल गर्ग, हेमंत त्यागी, मोहित गर्ग, अंशुल मदन, विकास त्यागी, सराज त्यागी, सुरेश खेड़ा, भुवनेश चोपड़ा, यशु चौधरी, अतुल त्यागी, विनोद सिसोदिया, प्रमोद घर, यशपाल सिंह, अवनीश त्यागी, संदीप बना, अरविंद पाराशर आदि सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अध्यक्ष राजदेव त्यागी ने कहा कि गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन सदैव दवा व्यापारियों के हित और समाज सेवा के लिए तत्पर रहा है। स्वतंत्रता दिवस हमें यह याद दिलाता है कि देशहित सर्वोपरि है और हमें राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित दवा व्यापारियों और पदाधिकारियों ने एक स्वर में राष्ट्र की एकता और प्रगति के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
















