हॉलीवुड की दिग्गज कंपनी फॉक्स स्टूडियों ने यमुना क्षेत्र में फिल्म सिटी बनाने में दिखाई दिलचस्पी

यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में विकसित होने वाली फिल्म सिटी को विकसित करने में फॉक्स स्टूडियो समेत कई कंपनियों ने रुचि दिखाई है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि टेंडर की तिथि अब नहीं बढ़ाई जाएगी। जो कंपनी आएंगी, उन्हीं के बीच विकासकर्ता कंपनी का चयन किया जाएगा। चार जुलाई को तकनीकी बिड खोली जाागी। एयरपोर्ट के साथ ही 2024 में फिल्म सिटी का पहला चरण शुरू करने की योजना है। फिल्म सिटी में सारी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। फिल्म शूटिंग से लेकर एडिटिंग, मिक्सिंग समेत हर सुविधा यहां पर फिल्म मेकर को मिलेगी। इसके सारे इंतजाम किए जाएंगे

ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में विकसित होने वाली फिल्म सिटी को विकसित करने में फॉक्स स्टूडियो समेत कई कंपनियों ने रुचि दिखाई है। फिल्म सिटी के लिए टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून है। चार जुलाई को तकनीकी बिड खोली जाएगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में 1000 एकड़ में फिल्म सिटी विकसित की जानी है। फिल्म सिटी को तीन चरणों में विकसित किया जाना है। यमुना प्राधिकरण विकासकर्ता कंपनी की तलाश के लिए ग्लोबल टेंडर निकाले हैं। जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून है। कंपनियां गुरुवार तक टेंडर जमा कर सकती हैं। इसके बाद टेंडर जमा नहीं होंगे। फिल्म सिटी को बनाने के लिए कई बड़ी कंपनियों ने रुचि दिखाई है। फॉक्स स्टूडियो और कंसोर्सियम के जरिए यूनिवर्सल स्टूडियो ने भी टेंडर खरीदे हैं। एलएंडटी भी इस दौड़ में शामिल है। अब तक चार से अधिक कंपनियों ने टेंडर खरीदे हैं। अब 4 जुलाई को तकनीकी निविदा खोली जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि टेंडर की तिथि अब नहीं बढ़ाई जाएगी। जो कंपनी आएंगी, उन्हीं के बीच विकासकर्ता कंपनी का चयन किया जाएगा। चार जुलाई को तकनीकी बिड खोली जाागी। एयरपोर्ट के साथ ही 2024 में फिल्म सिटी का पहला चरण शुरू करने की योजना है। पहले चरण में हैंगर व अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी ताकि यहां पर शूटिंग हो सके। फिल्म सिटी में सारी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। फिल्म शूटिंग से लेकर एडिटिंग, मिक्सिंग समेत हर सुविधा यहां पर फिल्म मेकर को मिलेगी। इसके सारे इंतजाम किए जाएंगे।