खोड़ा नगर पालिका परिषद का हैरंगेंज कारनामा

  • 1 दिसंबर को नोटिस जारी, 27 नवंबर 2022 तक मांग रही जवाब
  • वर्तमान में नोटिस जारी कर भूतकाल में जवाब मांग रही नगर पालिका परिषद

खोड़ा (उदय भूमि)। खोड़ा नगर पालिका परिषद अपने हैरंगेंज कारनामों के लिए जानी जाती है। खोड़ा नगरपालिका परिषद के हैरंगेंज कारनामे अब लोगो को भूतकाल में जाने वाली टाईम मशीन के अविष्कार करने के लिए विवश कर रही है। अगर भूतकाल में जाने वाली टाईम मशीन का अविष्कार नही हुआ तो खोड़ा नगरपालिका परिषद के अधिकारी और कर्मचारी उन पर पेनल्टी लगाना शुरू कर देंगे। क्योंकि नगरपालिका परिषद वर्तमान में नोटिस जारी कर भूतकाल में जवाब मांग रही है। जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद के कर्मचारी गुरुवार दिनांक 1 दिसंबर 2022 को एनजीटी के नोटिस जारी कर रहे थे। कुछ मकानो में नोटिस जारी किए गए और कुछ मकान मालिकों के हाथो में नोटिस दिए गए। लेकिन जब मकान मालिको ने नोटिस को पढा तो वह हैरत में पढ गए। क्योंकि 1 दिसंबर 2022 को दिए जाने वाले नोटिस का जवाब 27 नवंबर 2022 तक देना है।

ऐसे में लोग समझ नही पा रहे है कि वह भूतकाल में जाकर कैसे नोटिस का जवाब दें, क्योकि इस तरह की टाईम मशीन का अविष्कार तो अभी तक नासा के वैज्ञानिक भी नही कर पाए है। जो कि इंसान को भूतकाल में ले जाती है। प्रेम गुप्ता (विजेन्द्र सिंह राणा का खेत) वार्ड नंबर 14, अनिल विहार को नगर पालिका परिषद द्वारा जारी नोटिस में 21 नवंबर को जेई मदनपाल की आख्या का वर्णन है और नोटिस पर दिनांक 24 नवंबर को अधिसासी अधिकारी शालिनी गुप्ता के हस्ताक्षर है। ऐसे में यह नोटिस इस समय चर्चा का विषय बने हुए है और लोग इसे कभी न सुलझने वाली गुत्थी के रूप में देख रहे है। इस बारे में अधिसासी अधिकारी शालिनी गुप्ता का कहना है कि उन्होने समय से ही सभी नोटिस भी हस्ताक्षर कर दिए थे। जिसके बाद सवाल उठता है कि तो क्या मकान मालिकों तक नोटिस पहुंचते-पहुंचते इतनी देर हो गई कि नोटिस का जवाब देने का समय निकल गया, तो फिर मकान मालिक आखिर नोटिस का जवाब देने के लिए भूतकाल में किस तरह से जांएगे और अगर नही गए तो नगरपालिका उनपर जवाब दाखिल नही करने की बात कहेगी। फिलहाल तो यह नोटिस चर्चा का विषय बने हुए है जो कि दिखाता है कि खोड़ा नगरपालिका परिषद भगवान भरोसे ही चल रही है।