निगम कर्मचारियों से अवैध वसूली नही होगी बर्दाश्त: नगर आयुक्त

-नगर आयुक्त ने निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को किया सचेत, अवैध वसूली पर करें कार्रवाई

गाजियाबाद। शहर की स्वच्छता को लेकर नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी दिन रात मेहनत कर रहें है। निगम का अधिकारी हो या फिर कर्मचारी, दोनों ही निगम परिवार का हिस्सा है। अगर किसी भी अधिकारी या कर्मचारियों का शोषण या फिर अवैध वसूली की गई तो बर्दाश्त नही की जाएगी। उक्त बातें शुक्रवार को नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ ने अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव तथा अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव को निर्देश देते हुए कहीं। अवैध वसूली के किसी भी प्रकरण में शिथिलता ना बरती जाए, जिसके लिए लगातार सफाई मित्रों, मालियों ड्राइवरों व अन्य ऐसी टीम जो ग्राउंड लेवल पर कार्य कर रही है उन से सीधा संपर्क बनाए रखें। जिनसे उनकी समस्या का निस्तारण हो सकें।

नगर आयुक्त ने कहा कि देखने में आ रहा है कि कुछ कर्मचारियों के साथ अवैध वसूली हो रही है। जिसे तत्काल रोका जाए। नगर निगम के कर्मचारियों की समस्या का गंभीरता से निस्तारण किया जाए। हाल ही में सफाई मित्रों की यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा नगर आयुक्त के समक्ष अवैध वसूली का मुद्दा उठाया गया था। जिस पर नगर आयुक्त ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा सफाई मित्र निगम हित में लगातार सफाई का कार्य कर रहे है, अगर इन कर्मचारियों से अवैध वसूली की जाएगी तो नगर निगम कैसे चलेगा। नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी से संपर्क करें और उनसे उनकी समस्या को पूछ कर उसका निस्तारण करें।

नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा ना केवल शहर की व्यवस्थाओं को देखा जाता है बल्कि निगम के प्रत्येक अधिकारी कर्मचारी तथा निगम से जुड़े हुए प्रत्येक सदस्य का भी पूर्ण ध्यान रखा जाता है। नगर आयुक्त शहर की व्यवस्थाओं के साथ-साथ निगम की प्रत्येक गतिविधि पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। जिसके लिए सफाई मित्रों का उत्साह बढ़ रहा है और ऐसी भ्रष्टाचारी जो सफाई मित्रों मालियों या ड्राइवरों व अन्य ऐसे कर्मचारी जो निचले स्तर पर कार्य कर रहे हैं उनके भोलेपन का फायदा उठाकर शोषण कर रहे है उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश जारी किए गए।