स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कवि नगर जी ब्लॉक स्थित रानी झांसी बाई पार्क में धूमधाम से आजादी का जश्न मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर सभी ने झंडे को सलामी देते हुए राष्ट्रगान गाया।
गाजियाबाद। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कवि नगर जी ब्लॉक स्थित रानी झांसी बाई पार्क में धूमधाम से आजादी का जश्न मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर सभी ने झंडे को सलामी देते हुए राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कवि नगर जी ब्लॉक आरडब्लूए की पदाधिकारी साधना वर्मा किया। उन्होंने बताया आज के दिन भारत अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस वर्ष का थीम है राष्ट्र पहले, हमेशा पहले देश को आजाद हुए 76 वर्ष पूरे हो गए है। यह दिन भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के सदियों के संघर्ष बलिदान और दृढ संकल्प का प्रतीक है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अथक प्रयास किए। 15 अगस्त ही वह दिन है जब देश को अंग्रेजों की 200 सालों की गुलामी की बेडियों से मुक्ति मिली थी। उन्नति पथ पर चक अनवरत चलता हुआ न ठहरे।

पार्षद राजकुमार नागर ने बताया 15 अगस्त का दिन बेहद खास होता है आज का दिन इस राष्ट्र को आजाद कराने वाले उन सैकड़ो महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने का भी है। जिन्होने स्वतंत्र भारत के सपने को साकार करने के लिए खुशी-खुशी अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, लाला लाजपत राय, रामप्रसाद बिस्मिल जैसे हमेशा प्रत्येक भारतीय के लिए श्रद्धेय होंगे। जिन्हाने भारत को आजाद कराने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। इस दौरान महेंद्र गर्ग, पायल गर्ग, राज सिरोही, नीता भार्गव, दीपक वर्मा, मनोज बंसल, तरुण मदान आदि लोग उपस्थित रहें।


















