हत्या के मामले को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं गाजियाबाद के कद्दावर नेता के घर में महाभारत

भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी के खिलाफ पिता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी ने लगाए गंभीर आरोप

प्रेस कांफ्रेस कर राजपाल त्यागी ने कहा बड़े बेटे के खिलाफ भाजपा विधायक रच रहे हैं साजिश, छह बार विधायक रहे हैं राजपाल त्यागी

सगे मामा की हत्या के मामले में दोनों भांजे आमने-सामने

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। भाजपा विधायक अजित पाल त्यागी के मामा नरेश पाल त्यागी की हत्या के मामले में अभी तक हत्यारोपी फरार है। वहीं विधायक के पिता पूर्व कैबिनेट मंत्री राज पाल त्यागी ने अपने छोटे बेटे अजित पर बड़े बेटे गिरीश त्यागी को हत्याकांड में फंसाने का आरोप लगाया है। भाजपा विधायक अजित पाल त्यागी के मामा नरेश पाल त्यागी की हत्या के मामले में अभी तक हत्यारे फरार हैं, वहीं विधायक के पिता पूर्व कैबिनेट मंत्री राज पाल त्यागी ने अपने छोटे बेटे अजित पर बड़े बेटे गिरीश त्यागी को हत्याकांड में फंसाने का आरोप लगाया है। राज पाल त्यागी ने सोमवार को मुरादनगर में प्रेसवार्ता की।

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी द्वारा जारी प्रेसनोट

यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक के मामा को बदमाशों ने गोलियों से भून डाला

प्रेसवार्ता में पूर्व कैबिनेट मंत्री राज पाल त्यागी कि अजित पुलिस के साथ मिलकर जितेंद्र त्यागी को गिरफ्तार करा उसके मुंह से गिरीश त्यागी का नाम उगलवाकर उनके बड़े बेटे को फंसाना चाहते हैं। उन्होने कहा गिरीश त्यागी अपने पुत्र मोहित व पत्नी रश्मि को मुरादनगर क्षेत्र से जिला पंचायत चुनाव लड़वाना चाहते हैं। मुरादनगर विधायक ने इनके चुनाव लडऩे पर शहर छोडऩे या विदेश जाने की धमकी दी थी। गिरीश अपनी सुरक्षा की खातिर शस्त्र लाइसेंस और गनर की सिफारिश के लिए सात अक्टूबर को ही लखनऊ गए थे। नौ अक्टूबर को गिरीश के मुख्यमंत्री आवास से निकलने पर इनकी दूसरी गाड़ी को रोक लिया था। पुलिसकर्मियों ने गिरीश त्यागी के बारे में पूछताछ करते हुए फोटो से मिलान किया था। गिरीश को इस बारे में पता चला तो उन्होंने अपने बचाव में फोन बंद कर अलग रहना मुनासिब समझा। हत्या के 2-3 घंटे भीतर ही पुलिस का इस तरह से फोटो लेकर पहुंचना साजिश को दर्शाता है। राज पाल त्यागी ने कहा कि महीने भर बाद भी पुलिस के पास गिरीश त्यागी के खिलाफ एक भी सबूत नहीं है। राजपाल त्यागी ने कहा कि किसी गलत अधिकारी, गलत पूंजीपति व अपराधियों से मैंने कभी कोई समझौता नहीं किया। मेरे दोनों भाइयों की हत्या होने के बाद मैं पूरी तरह से टूट गया था, लेेकिन इसी क्षेत्र की जनता ने मुझे प्यार और स्नेह दिया, जिसकी बदौलत छह बार विधायक बना, जिसमें दो बार निर्दलीय विधायक भी चुना गया। अब क्षेत्र की जनता को सही बताने के लिए सामने आना पड़ा है। वरना जनता सोचेगी कि राजपाल त्यागी तो बड़ा ही गलत आदमी है। अब अगर गिरीश त्यागी या उसके परिवार के साथ कुछ अप्रिय घटना होती है तो उसके लिए जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन व मुरादनगर विधायक की होगी।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी पर जदयू नेता आग बबूला, बोले सिर्फ राम-राम कहने से नहीं चलेगा काम

मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि मैं पहले दिन से कह रहा हूं और आज भी उस बात पर कायम हूं कि किसी को भी हत्या के मामले में बिना सबूत नहीं फंसने दूंगा। पुलिस के साथ मेरी यही लड़ाई है। बाकी पिता जी जो आरोप लगा रहे हैं मुझे उन पर कुछ नहीं कहना है। मैं उनके सामने बहुत छोटा हूं। बाकी बात रही राजनीति की तो मेरे लिए परिवार पहले है। परिवार के कहने पर ही राजनीति में आया था। परिवार के लिए राजनीति छोड़ दूंगा।