कोरिया के यिओंगे डिओक मेयर से महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने की भेंट

-विदेशी मेहमान को राम मंदिर प्रतिमा, श्रीमद्भागवत गीता एवं पुष्प देकर किया स्वागत

गाजियाबाद। दिल्ली स्थित हैबिटेट सेंटर में रिपब्लिक ऑफ कोरिया के शहर यिओंग डिओक के मेयर से दिल्ली में महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महापौर व नगर आयुक्त ने विदेशी मेहमानों को राम मंदिर प्रतिमा व श्रीमद्भागवत गीता, पुष्प देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान इस दौरान डॉ. विपिन, कोरिया के किम क्वांग येल, येओंगडोक-गु काउंटी, दक्षिण कोरिया की मेयर श्रीमति अरविंद मंजीत सिंह, पूर्व संयुक्त सचिव भारत सरकार डॉ. विपिन गुप्ता, प्रतिष्ठित शिक्षाविद् ली ताएहो, अध्यक्ष, येओंगडोक संस्कृति और पर्यटन फाउंडेशन, येओंगडोक काउंटी सरकार दक्षिण कोरिया आदि विशिष्ट अतिथि शामिल रहे। महापौर और नगर आयुक्  को सभी ने कोरिया आने का न्योता भी दिया।

कोरिया की यिओंग डिओक शहर के मेयर भारत घूमने आए थे। वह रोजाना अलग-अलग स्थानों पर घूम रहे हैं। अयोध्या और बनारस दर्शन करने भी जाएंगे। दिल्ली में उन्होंने भारत के किसी महापौर से मुलाकात करने की इच्छा जताई। महापौर सुनीता दयाल से मिलने का न्योता मिला। इसके बाद महापौर और नगर आयुक्त ने उनसे भेंट कर श्रीराम मंदिर प्रतिमा, श्रीमद्भागवत गीता और शॉल ओढ़ाकर पुष्प गुच्छ देते हुए उनका स्वागत किया। देश मे निर्मित वस्तु दी। बातचीत में बताया कि यिओंग डिओक की जनसंख्या केवल 44 हजार है। जबकि 9 पार्षद हैं। 1200 कर्मचारी तैनात है। वहां कार्य करने का समय सिर्फ 6 घंटे का है। शहर का ज्यादातर हिस्सा समुद्र का है। बाकी हिस्से में अधिकांश कृषि होती है। टेक्नोलॉजी से भी शहर को जाना जाता है। महापौर एवं नगर आयुक्त ने विदेशी मेहमानों से बात की और अपने शहर के बारे में भी विस्तार से चर्चा कर अनुमान शेयर किए। शहर को कैसे बेहतर बनाया जा सकें। विदेशी चुनाव की बात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम से बात करते हैं।

उन्होंने बताया कि कोरिया भी अब आयुर्वेद पर कार्य कर रहा है। उनके शहर के 5 डॉक्टरो ने भारत से आयुर्वेद की शिक्षा ली है। साऊथ कोरिया कम जनसंख्या वाला शहर है, लेकिन भौगोलिक स्थिति बहुत अच्छी है। साफ-सफाई को लेकर शहर के लोग नियमों का पालन करते है। महापौर ने बताया कि विदेशी मेयर से मिलने का मौका मिला है।वह सभी अपने देश और शहर के प्रति अच्छी सोच रखते हैं। इसका संदेश दूर तक जाता है। विकसित शहर के रूप में उभर के आता है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने बताया कि विदेश के महापौर व अन्य टीम से मुलाकात के दौरान गाजियाबाद नगर निगम कचरा निस्तारण प्रणाली, कैमरा इंटीग्रेशन, गाजियाबाद-311 ऐप के माध्यम से जन समस्याओं का समाधान व अनेक विषय पर विस्तार से जानकारी साझा की गई। विदेश से आए मेयर और टीम ने महापौर एवं नगर आयुक्त को अपने शहर आने का न्योता भी दिया।