इंदिरापुरम टीटीपी प्लांट का म्युनिसिपल कमिश्नर ने किया औचक निरीक्षण

-रात्रि शिफ्ट में चल रहे कार्यों की रफ्तार बढ़ाने के दिए निर्देश

गाजियाबाद। म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने रविवार रात को 40 एमएलडी क्षमता के तीसरे जल शोधन संयंत्र का जायजा लिया। महाप्रबंधक जल आनंद त्रिपाठी ने प्रगति के बाबत जानकारी दी। तीसरे जल शोधन संयंत्र पर नगर आयुक्त ने रात्रि शिफ्ट में चल रहे कार्यों की प्रगति को देख रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जिसमें एडमिन बिल्डिंग सहित  पांचों यूनिट का जायजा लिया। तृतीयक जल शोधन संयंत्र पर म्युनिसिपल कमिश्नर ने रात्रि शिफ्ट में चल रहे कार्यों की प्रगति को देख कार्य की रफ्तार बढ़ाने की निर्देश दिए। फरवरी माह तक वाटर प्रोडक्शन की कार्यवाही पूर्ण करने के लिए आदेशित किया। जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को समय-समय पर मॉनिटरिंग करने के लिए भी कहा गया। निरीक्षण के दौरान म्युनिसिपल कमिश्नर ने एडमिन बिल्डिंग तथा यूनिट्स की जांच की, कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा।

इंदिरापुरम में नगर निगम पीपीपी मोड़ पर 40 एमएलडी क्षमता का जल शोधन एवं वॉटर सप्लाई प्लांट बना रहा है। इस प्लांट को बनाने के लिए ही नगर निगम ने म्युनिसिपल बॉन्ड के तौर पर 150 करोड़ रुपये मार्केट से उठाए थे। इस प्रोजेक्ट पर वबाग कंपनी अलग से 170 करोड़ रुपये अलग से खर्च कर रही है। इस तरह से इस प्रोजेक्ट पर कुल मिलाकर 320 करोड़ रुपये खर्च हो रहा है। प्लांट बनाने का कार्य काफी तेजी के साथ चल रहा है। मौके पर अरुण कुमार यादव अपर नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी, जीएम जलकल आनंद त्रिपाठी व अन्य टीम उपस्थित रही।