नवरात्रि को लेकर मंदिरों की सफाई व्यवस्था में जुटा नगर निगम

-मंदिरों पर सफाई व्यवस्था को किया सुदृढ़, फ्लॉवर कंपोस्टिंग प्लांट पर कार्यवाही हुई तेज
-मंदिरों पर सर्जित होने वाले वेस्ट के निस्तारण के लिए प्रबल की जाए मॉनिटरिंग: नगर आयुक्त

गाजियाबाद। चैत्र नवरात्र व नव संवत्सर के पहले दिन मंगलवार को मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटी। मां के विभिन्न रुपों की पूजा आराधना की भक्तों ने सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। शहर के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी है। मंदिर में मां की पूजा कर लोगों ने अपने परिवार की मंगलकामना की। वहीं दुर्गा पूजा को लेकर नगर निगम ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने नवरात्र के दृष्टिगत सभी देवी मंदिरों के पास विशेष सफाई, चूना छिड़काव एवं रंगोली बनाये जाने के निर्देश दिए। इसके साथ-साथ आदि प्रमुख मंदिरों पर भी सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा गया। प्रकाश विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि रात्रि के दौरान मार्ग प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ रहे। सभी लाइट सुचारु एवं व्यवस्थित रहें। देवी मंदिरों के आस-पास आवश्यकतानुसार पैच मरम्मत का कार्य कराया जाए। देवी मंदिरों के पास पानी के टैंकर एवं मोबाइल टॉयलेट खड़े किए जाएं। प्राचीन मंदिरों के साथ-साथ वार्डों के अंदर सभी मंदिरों पर सफाई व्यवस्था बेहतर की जा रही है।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार मंदिरों से जुड़े हुए मार्गों पर न केवल नियमित सफाई को बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में श्रद्धालुओं की सुविधा दृष्टिगत डस्टबिन की संख्या को बढ़ाया गया है। सभी मंदिरों के बाहर डस्टबिन लगाए गए हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश को विशेष मॉनिटरिंग करते हुए प्रतिदिन मंदिरों से वेस्ट उठाने के लिए निर्देशित भी किया। दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर, प्राचीन देवी मंदिर व अन्य मंदिरों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ वहां से सरजीत होने वाले वेस्ट का निस्तारण करने की कार्यवाही भी निगम तेजी से कर रहा है। साई उपवन स्थित फ्लावर कंपोस्टिंग प्लांट के द्वारा फूलों से खाद बनाने का कार्य चल रहा है। मंदिरों से सृजित होने वाले वेस्ट को प्रतिदिन निगम के वहां उठा रहे हैं। पूजन सामग्री का पृथक्करण भी चल रहा है, जिसमें से ऐसा वेस्ट जिससे खाद बनाई जा सकती है। फूल पत्ती इत्यादि का इस्तेमाल खाद बनाने के लिए किया जा रहा है। अन्य सामग्री को अलग कर उसको भी इस्तेमाल में लाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मंदिरों से सम्मानपूर्वक वेस्ट को उठाकर साइन उपवन प्लांट पर लाया जाता है।

नगर आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को अभियान के रूप में नवरात्रि के दौरान विशेष सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। प्रकाश विभाग को प्रकाश व्यवस्था के लिए भी कहा गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम को धार्मिक स्थलों पर विशेष मॉनिटरिंग के लिए भी कहा गया। प्रतिदिन फॉगिंग का कार्य करने के लिए निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त द्वारा शहर वासियों से जीरो वेस्ट आयोजन के लिए भी अपील की जा रही है। नवरात्रों में जहां घर-घर में पूजा हो रही है, वहीं धार्मिक आयोजन भी बढ़ रहे हैं। जिसको देखते हुए नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को धार्मिक आयोजनों में भी बेहतर किया हुआ है। वही नगर आयुक्त ने भी सभी श्रद्धालुओं और शहर वासियों से अपील करते हुए कहा कि वह आयोजनों/ जागरण पूजन भंडारा इत्यादि को जीरो वेस्ट करें। ताकि शहर की स्वच्छता में सहयोग हो सके, प्रयास करने के लिए अपील की गई है। अधिक से अधिक बर्तन बैंक का इस्तेमाल किया जाए। आयोजनों को पूर्ण रूप से प्लास्टिक मुक्त करने के लिए भी अपील की गई।