विकसित राष्ट्र बनाने को तकनीकी व प्रौद्योगिकी को दे रहे बढ़ावा: नरेंद्र तोमर

प्रधानमंत्री ने किया नमो द्रोण दीदी व 10000वें जन औषधि केन्द्र का उद्घाटन

गाजियाबाद। देश को आगे बढ़ाने के लिए पूर्व में लगातार योजनाएं बनती थी। मगर वर्ष-2014 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बनने के बाद देशहित और जनहित के लिए कई योजनाएं संचालित की गई। इन योजनाओं को प्रधानमंत्री ने जमीनी स्तर पर शत-प्रतिशत सफल करने का काम किया है। गुरूवार को यह बातें केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान कहीं। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने मुरादनगर क्षेत्र के गांव बहादुरपुर और शमशेर में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विकसित राष्ट्र बनाने को तकनीकी और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा दिया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एलईडी स्क्रीन पर लाइव कार्यक्रम दिखाया गया। प्रधानमंत्री ने नमो द्रोण दीदी व 10000वें जन औषधि केंद्र का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि भारत को वर्ष-2047 तक विकसित राष्ट्र बनाएंगे।केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री के पद पर अनेक गणमान्य पदासीन हुए। जो लगातार देश को आगे बढ़ाने के लिए समय-समय पर अनेक योजनाएं बनाते थे।लेकिन वह योजनाएं कागजों में ही रह जाती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष-2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में जनहित व देशहित में अनेक योजनाएं संचालित की गई। सभी पात्र लोगों को उन योजनाओं का लाभ मिलने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य है कि वर्ष-2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।इसके लिए मोदी सरकार संकल्पित है।

15 नवंबर से 26 जनवरी-2024 तक विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत लाखों गांव रथ यात्रा के माध्यम से जोड़े जा रहे हैं। कृषि को आसान करने के लिए द्रोण विधि का प्रयोग करने को मिल रहा है। जन औषधि केंद्रों को सरकार बढ़ावा दे रही है।इसके साथ ही नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग के लिए भी बढ़ावा दिया जा रहा है।इससे किसानों की लागत कम और आमदनी बढ़ोतरी होगी।एलईडी स्क्रीन पर केंद्र सरकार की संचालित योजनाओं एवं लोगों की दो टैली फिल्म दिखाई गई।इसके बाद आभासी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो द्रोण दीदी व 10000वें जन औषधि केन्द्र का उद्घाटन किया। पांच राज्यों के पांच लाभार्थियों 10000वें जन औषधि केन्द्र की संचालिका रूचि कुमारी,देवघर झारखंड,पूना उड़ीसा से,अम्मा आंध्र प्रदेश, लाकर अरुणाचल प्रदेश व बलवीर जम्मू-कश्मीर से विस्तृत वार्ता करते हुए उनसे योजनाओं से मिल रहे लाभ के बार में पूछा गया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा देश के 2.65 लाख गांवों व 4 हजार निकायों में चलेगी।अन्य लाखों ग्रामों के लोगों को भी फायदा पहुंचेगा।कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय कृषि मंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान राजस्व विभाग, ग्राम्य विकास,सहकारिता, महिला एवं बाल विकास,बेसिक शिक्षा विभाग,अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग,पशुपालन,आपूर्ति एवं विपणन, नेहरू युवा केंद्र,पुलिस प्रशासन सहित अन्य विभागों के लगाए गए स्टॉल में आमजन की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉ.अनिल अग्रवाल,भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष सत्यपाल गुर्जर, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह, डीसीपी ग्रामीण विवेक चंद्र यादव, उपनिदेशक कृषि रामजतन मिश्रा,एसडीएम विनय कुमार सिंह,जिला विकास अधिकारी प्रज्ञा श्रीवास्तव, बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव एवं महिलाएं, किसानों समेत लाभार्थी आदि बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।