कन्या भ्रूण हत्या का पाप ब्रह्म हत्या से बड़ा: डॉ अनिल अग्रवाल

-कन्या भ्रूण हत्या रोकने का लिया संकल्प

गाजियाबाद। राजनगर आईएमए भवन प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन व हनुमान मंगलमय परिवार ट्रस्ट के तत्वावधान में मंगलवार को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। कन्या भ्रण हत्या रोकने और लोगों को जागरूक करने के लिए प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन और हनुमान मंगलमय परिवार ट्रस्ट प्रतिवर्ष कन्या भ्रूण हत्या क्यों पर अनेकानेक विशाल आयोजन कर संकल्प दिवस मनाता आ रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या पाप ही नहीं महापाप है। जो इसके जिम्मेदार होंगे उनको इसकी सजा अवश्य मिलेगी बेटी को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया।

शहर विधायक अतुल गर्ग ने कहा बेटियां देश का भविष्य है। भ्रूण हत्या सबसे बड़ा पाप है। शिशु को दुनिया में आने से पहले ही मार देते हैं, यह कितनी विचित्र बात है। उस अजन्मे शिशु का क्या दोष हो सकता है जिसने अभी दुनियादारी देखी तक नहीं हो। उसकी किसी से दुश्मनी भी नहीं कही जा सकती, फिर भी कन्या होने से उसको जन्म से पहले ही मार दिया जाता है। इसे रोकना होगा। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष ब्रह्मर्षि विभूति बीके शर्मा हनुमान कहा कि उनकी संस्था पिछले 29 वर्षों से कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए संकल्प दिवस के रूप में मनाती आ रही है। इसके माध्यम से समाज के सभी वर्गों में जागरूकता का संदेश दिया जाता है।

उन्होंने कल्पना चावला, किरण बेदी, दुर्गा भाभी, रानी लक्ष्मीबाई, तीजन बाई आदि अनेक उदाहरण देकर बताया कि अब महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। बल्कि पुरुषों से अधिक मान सम्मान कमा रही हैं। इस अवसर पर डॉ रेनू शर्मा बदायूं जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष, पूनम यादव, सीमा भार्गव, नीलम त्यागी, बंदना चौधरी, कोर कमेटी के संयोजक डॉ एके जैन, डॉक्टर आरपी शर्मा ,डॉ सुनीता, डॉक्टर नूर मोहम्मद ,डॉक्टर रुखसाना, परवीन कुमार, देवाशीष ओझा, सुबोध त्यागी, डॉ अंजू जैन, डॉ सुजीत सिंह, डॉ एसपी गुप्ता, सचिन भारती, फरहा खान, फुरकान अहमद, राशिद खान, रेखा गुर्जर, कृष्णा, शीला रानी, एस निशा, समाजसेवी छोटेलाल कनौजिया, जितेंद्र जिंदल, विनीता पाल आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।