गाजियाबाद। ऑर्किटेक्ट्स एसोसिएशन गाजियाबाद द्वारा आज यानी शनिवार से दो दिवसीय 4 व 5 जनवरी को कविनगर स्थित रामलीला मैदान में स्वर्ण जयंती समारोह उड़ान-2 का आगाज होगा। जिसमें प्रदेश के सभी आर्किटेक्स शिरकत करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अतुल गर्ग कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। मीडिया प्रभारी मनोज वर्मा का कहना है कि शनिवार से रामलीला मैदान कविनगर में दो दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह उड़ान-2 का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न स्टॉल लगाए जाएंगे। ऑर्किटेक्ट इसमें हॉट सिटी गाजियाबाद में बिल्डिंग के नए स्वरूप एवं बिल्डिंग की आयु कैसे बढ़ सकती है, इसकी जानकारी देंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहरों को समावेशी, सुरक्षित सस्टेनेबल व दीर्घकालीन कैसे बनाया जाए इस पर चर्चा की जाएगी।
इससे पूर्व भी उड़ान कार्यक्रम 2019 में किया गया था। इस बार होने वाले समारोह में शहरवासियों और कला प्रेमियों के लिए आर्किटेक्टचर, आर्ट और संगीत का भव्य समारोह है। स्वर्ण जयंती समारोह में प्रदेश के ऑर्किटेक्ट एसोसिएशन के लगभग 300 ऑर्किटेक्ट भाग लेंगे। इसके साथ ही विभिन्न कंपनियां टाटा, विडो लाइफ समेत अन्य कंपनियां भी शामिल होंगी। इसमें जागरूकता पैदा करने के अलावा सोलर सिस्टम की जागरूकता के साथ डिजाइन कंपटीशन, स्कूल-कॉलेज के बच्चों की प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। मीडिया प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया इंजीनियरों और आर्किटेक्ट की जिम्मेदारियां अक्सर ओवरलैप होती हैं।
दोनों पेशे इमारतों और पुलों जैसी संरचनाओं के डिजाइन और निर्माण के लिए अभिन्न अंग हैं। आर्किटेक्ट क्लाइंट की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ इमारत के अंदर और बाहर के सौंदर्यपूर्ण स्वरूप को ध्यान में रखते हुए जगह को डिजाइन करते हैं। इंजीनियरों की मुख्य जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि डिजाइन सुरक्षित हो और सभी उचित बिल्डिंग कोड का पालन करे। डिजाइन के संरचनात्मक सदस्यों का निर्धारण करके और इलेक्ट्रिकल, हीटिंग, वेंटिलेशन, एयर कंडीशनिंग और प्लंबिंग सिस्टम को निर्दिष्ट करके इमारतों को सुरक्षित और कार्यात्मक बनाने के लिए खुद को समर्पित करते हैं।
















