राम कथा से पूर्व कलश यात्रा से भक्तिमय हुआ वैशाली का वातावरण

-श्रीमद् भागवत कथा है भारतीय संस्कृति की वृहद व्याख्या: कुसुम मनोज गोयल

गाजियाबाद। धार्मिक परिधानों से सुसज्जित महिलाएं व युवतियां सिर पर कलश रखकर नगर में निकली। यात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। नगर का वातावरण भक्ति मय हो गया। श्री नारायण भक्ति ज्ञान सत्संग मंडल द्वारा रविवार को राम कथा के अवसर पर वैशाली सेक्टर-2, सेक्टर एक होते हुए कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 651 महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर पैदल यात्रा की। कथा व्यास पंडित संजय शास्त्री यात्रा में शामिल रहे, जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कथा सेक्टर-2 राम वाटिका में रविवार 3 दिसंबर से 11 दिसंबर तक शाम 5:30 से 8:30 बजे तक चलेगी। यात्रा में पहुंची पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने कहा श्रीमद भागवत कथा से ज्ञान, भक्ति और कर्म की शिक्षा के साथ असीम आनंद की अनुभूति होती है, जो हमारे जीवन को संवारने में अहम् होता है। श्रीमद् भागवत कथा भारतीय संस्कृति की वृहद व्याख्या है।

उन्होंने कहा कि मनुष्य ही उत्तानपाद है, जीव की दो वृतियां ही उसकी दो पत्नियां सुरुचि व सुनीति हैं। सुरुचि के अनुसार पुत्र उत्तम तो होता है, लेकिन माता-पिता का कल्याण करेगा, इसमें संदेह है। यात्रा में पार्षद कुसुम गोयल एवं पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल, पार्षद गौरव सोलंकी, पूर्व पार्षद शिवानी सोलंकी, पार्षद राजकुमार भाटी, कार्यक्रम अध्यक्ष समाजसेवी केपी यादव, सुभाष शर्मा, नरेंद्र वर्मा, पवन गुप्ता, अवधेश कटियार, शिव शंकर उपाध्याय, घनश्याम गुप्ता, कृष्ण गोपाल, नामदेव, श्यामवीर भदोरिया, प्रदीप सिसोदिया, पीके तुली, दिनेश बिष्ट, दिनेश लाखेड़ा, बलवीर नेगी, प्रहलाद सिंह, केएल शर्मा, देवेंद्र गर्ग, भूपेंद्र, कैलाश गोयल, अनिल एडवोकेट, योगेश शर्मा, राजीव शर्मा, पवन गोयल, सुभाष सिंह, भगत सिंह, विमला भट्ट, प्रार्थना जुयाल, पवित्रा, पूनम गुप्ता, रेनू अग्रवाल, कमलेश मिश्रा, मंजू गर्ग, मिथिलेश भदोरिया, अर्चना अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, उपासना, सरला, कमलेश, सपना, मंजू शर्मा, रेखा प्रजापति, पूनम रस्तोगी, मीना कटिहार, तृप्ति सिंह, नीरू वर्मा, रीना पालो, कंचन, राधना, ज्योति शर्मा, नंदिनी, शालू, सीमा नेगी, मीनाक्षी, आशा, गायत्री, सुनीता बिष्ट, विम्मी, पुष्पा गोयल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासियों ने इस कलश यात्रा में भाग लिया।