जेल में महिला सामाजिक कार्यकर्ता से बर्बरता

पूछताछ के नाम पर 3 साल तक रेप, किया टॉर्चर

नई दिल्ली। सऊदी अरब की जेल से महिला सामाजिक कार्यकर्ता लोजैन-अल-हथलाउल की रिहाई हो गई है। लोजैन ने सऊदी अरब में महिलाओं को कार ड्राइव करने का अधिकार दिलाने को काफी संघर्ष किया था। जेल में लोजैन को बेहद मानसिक एवं शारीरिक यातनाएं झेलनी पड़ीं। जांच कर्ताओं ने पूछताछ के नाम पर उन पर खूब जुल्म ढहाए। उन्हें जबरन किस करने और शारीरिक संबंध बनाने को विवश किया गया। आरोप है कि पिछले 3 साल तक जेल में पूछताछ के दरम्यान महिला सामाजिक कार्यकर्ता लोजैन-अल-हथलाउल को प्रताडऩा का सामना करना पड़ा। सऊदी अरब की जेल से लोजैन को बुधवारको रिहा किया गया। आरोप है कि जेल में लोजैन का 3 साल तक बलात्कार किया गया। जांच और पूछताछ के नाम पर कई व्यक्तियों ने उनका यौन शोषण किया। इससे पहले मानवाधिकार अधिक्वता बैरोनेस हेलेना कैनेडी ने पत्र लिखकर कहा था कि सऊदी अरब की जेल में लोजैन के साथ कई बार बलात्कार किया गया। उन्हें जांचकर्ताओं को किस करने को विवश किया गया। पूछताछ के दरम्यान बलात्कार भी हुआ। अधिवक्ता बैरोनेस हेलेना कैनेडी के आरोपों के मुताबिक लोजैन को जेल में पूछताछ के समय अश्लील फिल्में दिखाई गईं। छत से रस्सी बांधकर लटकाया गया। मारपीट करने के साथ-साथ इलेक्ट्रिक शॉक दिए गए। सनद रे कि लोजैन-अल-हथलाउल ने सऊदी अरब में महिलाओं को कार ड्राइव करने का अधिकार दिलाने हेतु काफी संघर्ष किया। सऊदी अरब में लोजैन को 2018 में गिरफ्तार कर लिया गया था। अदालत ने उन्हें 6 साल की सजा सुनाई थी। सामाजिक कार्यकर्ता लोजैन कई बार सऊदी अरब किंगडम की आलोचना कर चुकी हैं। उन्होंने पूछा कि सऊदी अरब में पुरुष रिश्तेदार के साथ के बगैर महिलाएं अकेले यात्रा क्यों नहीं कर सकती हैं। लोजैन ने 2014 में पहली बार सऊदी अरब के महिला विरोधी कानूनों के खिलाफ आवाज बुलंद की थी।