मधुबनी में 20 मई झंझारपुर 7 और दरभंगा में 13 मई को मतदान बिहार में 7 चरणों में डाले जाएंगे वोट

बिहार में पहली बार 9 लाख से अधिक वोटर्स मतदान करेंगे। मधुबनी में 20 मई झंझारपुर 7 मई और दरभंगा में 13 मई को मतदान बिहार में 7 चरणों में डाले जाएंगे वोट। बिहार निर्वाचन विभाग के मुताबिक, प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 7.64 करोड़ है। इनमें 4 करोड़ पुरुष, 3.64 करोड़ महिलाएं और 2,290 थर्ड जेंडर हैं।

उदय भूमि ब्यूरो
पटना। लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान हो गया है। 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव। 19 अप्रैल को डाले जाएंगे पहले चरण के लिए वोट। 4 जून को होगी मतगणना।चीफ इलेक्शन कमीशनर राजीव कुमार ने चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ इलेक्शन कमिशनर ने बताया कि लोकसभा चुनाव के साथ 4 राज्यों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भी विधानसभा चुनाव की तारीखें भी आज तय होंगी। बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। बिहार में पहली बार 9 लाख से अधिक वोटर्स मतदान करेंगे। मधुबनी में 20 मई झंझारपुर 7 मई और दरभंगा में 13 मई को मतदान बिहार में 7 चरणों में डाले जाएंगे वोट।

बिहार में 7.64 करोड़ वोटर्स
निर्वाचन आयोग ने इस लोकसभा चुनाव में 85 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए घर जाकर वोट लेने की योजना बनाई है। बिहार निर्वाचन विभाग के मुताबिक, प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 7.64 करोड़ है। इनमें 4 करोड़ पुरुष, 3.64 करोड़ महिलाएं और 2,290 थर्ड जेंडर हैं। 6 लाख 30 हजार मतदाता दिव्यांग हैं। 14 लाख 50 हजार सीनियर सिटीजन हैं, जिसमें से 21,680 मतदाता सौ या उससे अधिक आयु के हैं। 1 लाख 68 हजार सर्विस वोटर हैं।

पहली बार वोट डालेंगे 9.26 लाख वोटर्स
उम्र के हिसाब से देखें तो राज्य में 9.26 लाख मतदाता पहली बार मतदान के लिए तैयार हैं, जिनकी उम्र 18 से 19 वर्ष के बीच है। प्रदेश में 1.06 करोड़ मतदाताओं की उम्र 20 से 29 साल है। बिहार में कई क्षेत्रों में लिंगानुपात बढ़ा है।

फेज-1: 19 अप्रैल – बिहार की 4 सीटों पर 19 अप्रैल 2024 को वोटिंग होगी। पहले फेज में औरंगाबाद (37), गया-आरक्षित (38), नवादा (39) और जमुई-आरक्षित (40) लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

फेज-2: 26 अप्रैल – दूसरा चरण 26 अप्रैल 2024 को बिहार की 5 सीटों पर मतदान होगा। दूसरे फेज में किशनगंज (10), कटिहार (11), पूर्णिया (12), भागलपुर (26) और बांका (27) लोकसभा सीटों पर चुनाव।

फेज-3: 7 मई तीसरा चरण 7 मई 2024 को बिहार की 5 सीटों पर मतदान होगा। तीसरे फेज में झंझारपुर (7), सुपौल (8), अररिया (9), मधेपुरा (13) और खगड़िया (25) लोकसभा सीटों पर चुनाव।

फेज-4: 13 मई – चौथा चरण 13 मई 2024 को बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग होगी। चौथे फेज में दरभंगा (14), उजियारपुर (22), समस्तीपुर-आरक्षित (23), बेगूसराय (24) और मुंगेर (28) लोकसभा सीटों पर चुनाव।

फेज-5: 20 मई – पांचवां चरण 20 मई 2024 को बिहार की 5 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पांचवें फेज में सीतामढ़ी (5), मधुबनी (6), मुजफ्फरपुर (15), सारण (20) और हाजीपुर (21) लोकसभा सीटों पर चुनाव।

फेज-6: 25 मई –छठवां चरण 25 मई 2024 को बिहार की 8 सीटों पर मतदान किया जाएगा। छठे फेज में वाल्मीकिनगर (1), पूर्वी चंपारण (2), पूर्वी चंपारण (3), शिवहर (4), वैशाली (16), गोपालगंज-आरक्षित (17), सीवान (18) और महाराजगंज (19) लोकसभा सीटों पर चुनाव।

फेज-7 : 1 जून – सातवां चरण 1 जून 2024 को बिहार की 8 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। सातवें फेज में आरा (32), बक्सर (33), सासाराम-आरक्षित (34) के अलावा सीएम के गृह क्षेत्र नालंदा (29), बिहार की राजधानी की दो सीटों पटना साहिब (30) व पाटलिपुत्रा (31) के साथ काराकाट (35) और जहानाबाद (36) लोकसभा सीटों पर चुनाव।