महिलाओं की स्वतंत्रता से भाजपा को लग रहा डर: नेट डिसुजा

-कांग्रेस की लड़की हूँ लड़ सकती हूँ मुहिम में आगे आई डॉली शर्मा

गाजियाबाद। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट डिसुजा व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य एवं लोक सभा सांसद प्रत्याशी डॉली शर्मा ने मंगलवार को संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँÓ जैसे सशक्त अभियान का उपहास उड़ा रहें है। वह भाजपा के पहले नेता नहीं हैं जिन्होंने ऐसा किया, पर आखिर भाजपा ऐसा क्यों कर रही है? उनको लड़कियों के सशक्तिकरण से क्या परेशानी है। वह इस अभियान पर हमला कर रहे हैं क्योंकि वे नहीं चाहते कि महिलाएं स्वतंत्र हों, सशक्त हों। नारी शक्ति से केवल नड्डा जी ही नहीं उनकी पूरी पार्टी डरती है। वह समानता की लड़ाई लड़ रही हैं, समान शिक्षा और अवसरों की लड़ाई लड़ रही हैं, और अब वह रुकने वाली नहीं हैं। महिलाएं केवल एक बाथरूम और एक गैस सिलेंडर के लायक हैं। बार-बार शौचालय और गैस सिलेंडर का हवाला देकर आखिर भाजपा क्या सिद्ध करना चाहती है? शौचालय एक अधिकार है- एक सुविधा है-किसी भी सरकार की जिम्मेदारी है, यह महिलाओं के ऊपर कोई उपकार नहीं है। इसी मानसिकता को बदलने की प्रियंका गांधी जी ने ठानी है, वह लड़कियों के लिए एक सुरक्षित परिवेश की बात करती हैं, जहां वह उन्मुक्त हों, निडर हों और हौसले की ऊँची उड़ान भरें।

उन्होंने कहा भाजपा इस देश की आधी आबादी को एक शौचालय देकर मुँह मोडऩा चाहती है। नहीं नड्डा जी, आज औरतें समानता और इज़्जत चाहती है। आप शौचालय और एक मुफ्त गैस सिलेंडर मात्र से महिलाओं के वजूद को नकारना कब बंद करेंगे? जब कांग्रेस ने इस देश को पहली महिला मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और लोकसभा सभापति दीं? सच तो यह है अभी तक महिलाओं पर चुप रहने वालों आप महिलाओं की चुनावी ताकत से अचानक डरने पर आज उनके बारे में बात करने को विवश हैं। पिछले 7.5 सालों में तो मोदी जी ने महिलाओं की कोई टोह नहीं ली, अब वह अचानक केवल महिलाओं की रैली क्यों कर रहे हैं? क्यों प्रशासन को बसें भर कर महिलाओं को एकत्रित करना पड़ रहा है? वह अचानक नकद हस्तांतरण की घोषणा क्यों कर रहे हैं? कांग्रेस ने तो प्रतिज्ञा ली है कि महिलाओं की राजनैतिक भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए हम 40 फिसदी टिकट महिलाओं को देंगे।

लोक सभा सांसद प्रत्याशी डॉली शर्मा ने कहा 20 लाख सरकारी नौकरियों में 40 फिसद मतलब 8 लाख नौकरियाँ महिलाओं के लिए होंगी। पुलिस बल में 25 फिस्द पदों पर लड़कियों की नियुक्ति होगी। हम लड़कियों को ना सिर्फ स्मार्ट फोन और स्कूटी देंगे पर हर जनपद में उनके लिए दक्षता विद्यालय खोलेंगे। प्रियंका गांधी पर आप लोगों के हमलों का मूल कारण भी उनका महिला होना है, क्योंकि वह एक महिला हैं और महिलाओं को अपने लिए लडऩे के लिए कह रही हैं। वक्त बदल चुका है नड्डा जी, जरूरी है अपनी महिला विरोधी मानसिकता आप भी बदलिए- लड़कियों की आकांक्षाओं को समझिए और उनको आगे बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाइए। क्योंकि लड़कियाँ सिसक सिसक कर अन्याय नहीं सहेंगी, वह एक शौचालय और गैस सिलेंडर ले कर चुप नहीं बैठेंगी, वह अपने हक के लिए लड़ेंगी और इस लड़ाई में उनका पुरजोर साथ प्रियंका और पूरी कांग्रेस पार्टी देगी। प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज, जितेन्द्र गौड़ धोबी, विजय चौधरी, पीएन गर्ग, विकास खारी, अमित यादव, कपिल यादव, शिव कुमार वर्मा, सहित अनेक कांग्रेस जन मौजूद रहे।