दो पक्षों की लड़ाई: शांत माहौल को मंहत ने दी हवा, बयान में कहा मस्जिद में घुसकर मौलवी को मारूंगा..

गाजियाबाद। ईद-उल-फितर का त्योहार मंगलवार को जहां धूमधाम से मनाएं जाने के बाद गाजियाबाद की पुलिस ने राहत की सांस ले ही रही थी कि मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में देर रात दो धर्म से जुड़े लोगों में रुपए को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कई थानों की पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ गया। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में रुपए को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। इस बीच दोनों पक्षों में जमकर मारपीट व पत्थरबाजी भी हुई। वहीं एक पक्ष की ओर से हिंडन विहार के बालाजी मंदिर के महंत मछेंद्रपुरी महाराज भी पहुंचे गए और उन्होंने बयान दे दिया कि अगर पुलिस कोई कार्रवाई नही करती है तो बताना मैं खुद मस्जिद में घुसकर आरोपी मौलवी को मारूंगा। मंहत के बयान का यह विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक ओर जहां पुलिस मामले को सुुलझाने में लगी हुई थी। वहीं मंहत ने बयान जारी कर विवाद को और बढ़ाने का काम किया है।

पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दर्ज हुई एफआईआर में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है और मंहत के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मुकद्मा दर्ज किया है। बता दें कि मंहत मछेंद्रपुरी महाराज का विवादों से पुराना नाता है। पूर्व में उन्होंने कई विवादित बयान दिए है, जिन मामले में मुकदमें भी दर्ज है। संजयनगर सेक्टर-23 निवासी वसीम ने कुछ रुपए रविंद्र को दिए थे। पिछले काफी दिनों से वह अपने रुपए मांग रहा था, मगर रविंद्र रुपए नही दे रहा था। मंगलवार रात को रुपए को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट शुरु हो गई। जिसके कुछ देर बाद दोनों पक्षों की ओर से कुछ लोग आ गए और फिर पत्थरबाजी शुरु हो गई। मामला दो धर्मांना से जुड़ा होने के कारण मौके पर एसपी सिटी निपुण अग्रवाल, सीओ कविनगर अवनीश कुमार समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को चौकी पर ले आई और पहले पक्ष रविंद्र की ओर से वसीम व 10 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।

रविंद्र का आरोप हे कि वसीम और उसके साथियों ने उस पर हमलाकर अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए। वहीं वसीम ने भी रविंद्र पक्ष पर एफआईआर दर्ज कराई है। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मंहत के खिलाफ भी धार्मिक भावनाएं भड़काने का मुकद्मा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि जब दोनों पक्षों को पुलिस थाने लेकर आई तो रविंद्र की ओर से बालाजी मंदिर हिंडन विहार के महंत मछेंद्रपुरी महाराज पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने मंहत को समझाते हुए कहा कि पुलिस मामले में उचित कार्रवाई कर रही है। इसमें किसी अन्य व्यक्ति की हस्तक्षेत्र की आवश्यकता नही है। उसके बाद भी वह नही माने और वह वहीं खड़े रहे। फिर विवादित बयान भी दे दिया।

विवादों से है पुराना नाता
10 जुलाई, 2021 को बालाजी मंदिर हिंडन विहार के सामने फिल्मी गाने बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। उस मामले में भी मंहत पर मुकदमा दर्ज हुुआ था। जिसके बाद मंहत ने विवादित बयान देकर अफवाह फैला दी थी कि मुझे मंदिर पर ताला लगाकर पलायन करना पड़ेगा। फिर 14 जुलाई, 2021 को खुद पर केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया था। इससे कुछ माह पूर्व मंहत ने आरोप लगाया था कि मंदिर में पूजा के लिए आने वाली महिलाओं से मुस्लिम समुदाय के लड़के छेड़छाड़ करते है। जो कि मामला पुलिस जांच में गलत साबित हुुआ था।