गु्रप हाउसिंग: पूर्णता प्रमाण पत्र नहीं लेने वाले बिल्डरों पर जीडीए कसेगा शिकंजा

-बिल्डरों की विस्तृत सूची तैयार कर दिलाएगा पूर्णता प्रमाण पत्र

गाजियाबाद। शहर में गु्रप हाउसिंग सोसायटी का पूर्णता प्रमाण पत्र (कंप्लीशन सर्टिफिकेट) नहीं लेने वाले बिल्डरों पर अब गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने शिकंजा कसने की कवायद शुरु कर दी है। वहीं, आंशिक पूर्णता प्रमाण पत्र लेने वाली सोसायटी पर भी कार्रवाई की जाएगी। जीडीए ऐसे सभी बिल्डरों की विस्तृत सूची तैयार कर इन्हें पूर्णता प्रमाण पत्र दिलाएगा। ताकि गु्रप हाउसिंग सोसायटी के फ्लैट में रहने वाले आवंटियों को इसका लाभ मिल सकें। जीडीए के प्रवर्तन अनुभाग की टीम सभी 8 जोन क्षेत्र में बिल्डरों की गु्रप हाउसिंग सोसायटी की जांच कर कार्रवाई करेगी।
जीडीए के अपर सचिव एवं प्रभारी सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि बिल्डरों को कंप्लीशन सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य है, मगर बड़ी संख्या में बिल्डरों द्वारा कंप्लीशन सर्टिफिकेट नहीं लिया गया हैं।

आंकड़ों पर नजर डाले तो वर्ष-2010 से अब तक गु्रप हाउसिंग के नक्शे स्वीकृत कराने वाले बिल्डरों की सूची तैयार होगी। इसमें ऐसे बिल्डिर जिन्होंने आंशिक पूर्णता प्रमाण पत्र तो लिया है, मगर अभी तक ग्रुप हाउसिंग का पूर्णता प्रमाण पत्र नहीं लिया है। जिन्होंने अपनी सोसाइटी में काम भी पूरा नहीं कराया है। जबकि आवंटियों को फ्लैट आवंटित करते हुए उन्हें कब्जा दे दिया है। ऐसे में आवंटी भी फ्लैट में रह रहे हैं। मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने के कारण आवंटी लगातार बिल्डर का विरोध करते रहते हैं। वहीं, जीडीए में भी शिकायत करते है। रेरा के आदेश पर जीडीए अब ऐसे बिल्डरों पर दबाव बना रहा है और इन्हें सभी काम पूरे कर पूर्णता प्रमाण पत्र दिला रहा है। इस मामले में जीडीए का प्रवर्तन अनुभाग लगातार ऐसे बिल्डर पर दबाव बना रहा हैं। जीडीए के प्रवर्तन अनुभाग की टीम अपने जोन में विशेष अभियान चलाएंगी और इन सोसाइटी में काम पूरे कराकर पूर्णता प्रमाण पत्र दिलाएंगी। जीडीए के अपर सचिव ने बताया कि पूर्णता प्रमाण पत्र लेना जरूरी हैं। जिन बिल्डरों ने सिर्फ आंशिक पूर्णता प्रमाण पत्र लिया है। उनकी सूची तैयार कर उन्हें पूर्णता प्रमाण पत्र दिलवाया जाएगा।

औचक निरीक्षण कर देखा अवैध निर्माण का हाल
जीडीए का उडऩ दस्ता अब रविवार को छुट्टी के दिन भी सभी 8 जोन क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर अवैध निर्माण का हाल देख रहे है। जीडीए के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी भी खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने जीडीए प्रवर्तन जोन-7 एवं जोन-8 क्षेत्र में अवैध निर्माण को रोकने के लिए छुट्टी के दिन रविवार को भी जोन प्रभारी एवं सहायक अभियंता को क्षेत्र में निरीक्षण कराया। जिस जोन में अवैध निर्माण पर कार्रवाई धीमी चल रही है या नियम के विरोध निर्माण चल रहा है, उस जोन के अवर अभियंता समेत सुपरवाइजर से जवाब तलब किया जा रहा है। जीडीए के सभी 8 जोन क्षेत्र में अवैध निर्माण को पूर्णत: रोकने के लिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही हैं।

इसके तहत प्रत्येक जोन में अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत प्रत्येक जोन में अवैध निर्माण पर सीलिंग व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। इसकी जीडीए उपाध्यक्ष समेत अपर सचिव खुद अभियान की नियमित हर सप्ताह समीक्षा कर रहे हैं। जीडीए की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में खलबली मची हुई है। अवैध निर्माण रोकने एवं ध्वस्त करने की कार्रवाई की सत्यता देखने के लिए अपर सचिव खुद औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इसे लेकर अपर सचिव ने जीडीए प्रवर्तन जोन-7 क्षेत्र के राजेंद्रनगर, लाजपतनगर, इंदिरापुरम समेत कई क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान अवैध निर्माण पर हुई कार्रवाई की रिपोर्ट से विपरीत निर्माण मिलने पर जोन प्रभारी, सहायक अभियंता,अवर अभियांता व सुपरवाइजरों से जवाब तलब किया। साथ ही अवैध निर्माण रोकने एवं ध्वस्त करने की सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।