भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए आज से करनी होगी पहल: प्रदीप गुप्ता

-मानव सेवा समिति ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर जरूरतमंदों को बांटा राशन एवं भोजन
-पौधा रोपित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का सदेंश

गाजियाबाद। आने वाले कल को सुरक्षित रखने के लिए हमें आज से ही पहल करनी होगी। और कल सुरक्षित हम केवल पौधरोपण कर ही कर सकते हैं। पर्यावरण सुरक्षित रखने के लिए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है और रोपित किए गए पौधों की देखभाल भी। यह बातें शनिवार को मानव सेवा समिति (इंदिरापुरम इकाई) संयोजक प्रदीप गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अभय खंड में ही जीडीए पार्क में पौधा रोपित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण करना तो जरुरी है ही साथ ही हमें इस बात की जिम्मेदारी भी तय करनी चाहिए कि हमने जो पौधा रोपित किया है, उसके वृक्ष बनने तक उसकी पूरी देखभाल करें, समय से खाद और पानी दें। तभी जाकर पौधरोपण का सही महत्व पूरा हो सकेगा। मानव सेवा समिति (इंदिरापुरम इकाई) के सदस्यों ने पौधा रोपित के अलावा मुख्यमंत्री योगी अदित्य नाथ के जन्मदिन पर जरूरतमंद लोगों को राशन के पैकेट एवं निशुल्क भोजन वितरण का आयोजन किया। कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन लगने से काफी लोगों का व्यापार बंद चल रहा है। जिस कारण काम करने वाले लोग आज भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। मानव सेवा समिति का उद्देश्य है कि गाजियाबाद में पैसे के अभाव के कारण कोई व्यक्ति भूखा ना रहे। आज अगर समाज के लोग जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे नहीं आएंगे, तो इतिहास ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं कर पाएगा। सरकार अपनी ओर से काफी मदद कर रही है, मगर महामारी को देखते हुए यह काफी नहीं है। मानव सेवा समिति ने अभय खंड, न्याय खंड, अभयखंड ,मकनपुर विस्तार कॉलोनी और खोड़ा कॉलोनी के लगभग 100 लोगों को राशन वितरण किया। इस दौरान संरक्षक हेमन्त बाजपेई, अनिल जैन, अध्यक्ष सतीश अरोड़ा, महासचिव मोहन गुप्ता, उपाध्यक्ष शिव मित्तल, रविंद्र तिवारी तथा सीमा अरोड़ा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।