अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस: खेल, स्वास्थ्य और खुद को बेहतर बनाने का दिन: डॉ. पीएन अरोड़ा

गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस, खेल और फिटनेस को समर्पित एक दिन है। ओलंपिक दिवस खेल, स्वास्थ्य, और सबसे अच्छा होने का एक उत्सव है जिसमें दुनियाभर से लोग शामिल होते हैं। कोरोना महामारी की वजह से पिछले साल ओलंपिक खेलों का आयोजन टाल दिया गया था, जो अब अलगे महीने टोक्यो में खेले जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 2021 की थीम स्वस्थ रहें, मजबूत रहें, ओलंपिक दिवस वर्कआउट के साथ एक्टिव रहें है। उत्तर प्रदेश ओलिंपिक संघ के उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ पीएन अरोड़ा ने कहा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाए जाने का प्रमुख उद्देश्य खेलों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हर वर्ग और आयु के लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देना है। यह दिन खेल, स्वास्थ्य और खुद को बेहतर बनाने का दिन है। इसमें दुनियाभर से कोई भी भाग ले सकता है। दुनिया भर के लोगों के लिए खेलों के प्रति रूचि जगाने और खेलों के बढ़ावे के तौर पर देखा जाता है। 1894 में इसी दिन इंटरनेशनल ओलंपिक समिति का गठन किया गया था और इसे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका लक्ष्य दुनिया भर के लोगों को खेलों में सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए प्रेरित करना है। डॉ पीएन अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों को याद किया। साथ ही जापान ओलंपिक में भाग लेने की तैयारी कर रहे खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं भी दीं। डॉ अरोड़ा ने कहा कि ओलंपिक दिवस के मौके पर मैं उन सभी खिलाडियों की प्रशंशा करता हूं, जिन्होंने सालों तक ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधत्व किया है। भारत को उनके योगदान व अन्य एथलीटों को प्रेरित करने के लिए किए गए प्रयासों पर हम सब को गर्व है। कुछ ही हफ्ते में टोक्यो 2020 ओलंपिक गेम्स शुरू होने वाले हैं। हमारे एथलीटों को बहुत शुभकामनाएं एवं वो देश के लिए गोल्ड मैडल ले कर आएं। उन्होंने युवाओं से ओलिंपिक खेलों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए आग्रह किया और विश्वास दिलाया कि उत्तर प्रदेश ओलिंपिक संघ खिलाडियों की हरसंभव मदद करेगा और देश को आगे ले जाने में प्रतिबद्ध है।