400 बच्चों की मौखिक जांच एवं उन्हें मौखिक स्वच्छता बनाये रखने के लिए किया जागरूक
गाजियाबाद। दिल्ली मेरठ रोड़ स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज मुरादनगर द्वारा जुलाई माह में मरीजों के लिए गाजियाबाद के विभिन्न स्थान फरुखनगर, बापूधाम, नंदग्राम, डासना, लोनी, अर्थला, रूपनगर, रजापुर, रावली और कलछीना आदि के साथ-साथ देविका स्काइपर्स, एसोटेक-द वेस्ट, जीएच-7 और पंचशील प्राइमरी जिन जैसी विभिन्न सोसायटियों में भी विभिन्न दंत चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शिविर स्थल पर आने वाले सभी मरीजों को अच्छी मौखिक स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूक किया तथा जरूरतमंद लोगों को दंत चिकित्सा सेवा प्रदान की गई। शिविर स्थल पर आने वाले सभी मरीजों को अपना उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर विभिन्न दंत उपचार किये गये। संस्थान के दंत विशेषज्ञों की टीम ने शिविर में लगभग 3600 लोगों की मौखिक स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की तथा आवश्यक उपचार बताए। विशेष रूप से दांतों की सडऩ, मसूड़ों की बीमारियों, दंत फ्लोरोसिस और उन्हें रोकने के उपायों पर जोर दिया गया। इसके साथ ही उन्हें कैरियोजेनिक खाद्य पदार्थो के बारे में शिक्षित किया। जो दांतों की सडऩ पैदा कर सकते है। इसके बाद उन्हें मौखिक रोगों से संबंधित उकने प्रश्नों के जवाब भी दिए। इसके बाद शिविर स्थल पर मरीजों के दांत निकाले गए, दांतो की सफाई, दांतों की सडऩ को रोकने के लिए एपीएफ जैल लगाना और और मरीजों का एक्स-रे तथा दांतो मे मसाला भी भरा गया।

इसके साथ मरीजों को तंबाकू समाप्ति पर परामर्श भी दिए गए। इसके साथ ही संस्थान के पीडिएट्रिक एंड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री विभाग द्वारा केंद्रीय विद्यालय, मुरादनगर में 3 दंत शिविर भी आयोजित किए गए, जिसमें लगभग 400 बच्चों की मौखिक जांच एवं उन्हें मौखिक स्वच्छता बनाये रखने के लिये जागरूक भी किया गया। इसके साथ दंत विशेषज्ञों द्वारा उचित टूथब्रश करने की तकनीक का प्रदर्शन ब्रशिंग मॉडल और दूध ब्रश की मदद से किया गया औ दवाइयों के साथ सभी उपचार निशुल्क प्रदान किए गए। अंत मे मरीजों के बेहतर उपचार के लिए आईटीएस डेंटल कॉलेज मे भेजा गया। आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, अर्पित चड्ढा की प्रेरणा से इन स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
















