झूठ बोलने में माहिर केजरीवाल, गीनिज बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज किया जाए नाम: केके शर्मा

गाजियाबाद। दिल्ली में कूड़े के पहाड़ हटाने का वायदा करने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे, तब यमुना नदी के पानी को साफ करके जनता के साथ यमुना में डुबकी लगाने की बात कही थी। लेकिन यमुना नदी पहले से और ज्यादा गंदी हो गई। क्या आपका वायदा झूठा था या आप यमुना साफ करने में सक्षम नही है। सोमवार को सोशल चौकीदार संस्था के अध्यक्ष केके शर्मा ने पत्र जारी करते हुए अपना बयान दिया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल झूठ बोलने में माहिर हैं। जब दिल्ली के मुख्यमंत्री बने तो उस समय पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी और आप दिल्ली के प्रदूषण के लिए तथा पंजाब में पराली जलाने के लिए कांग्रेस सरकार को दोषी बताते थे एवं दिल्ली क्षेत्र में पराली से निपटने के लिए बड़े-बड़े वायदे किये थे। लेकिन अब जब पंजाब में भी उन्हीं की सरकार है।

पंजाब में पराली जलाने का मामला घटने की जगह 30 से 35 प्रतिशत बढ़ गया है तथा दिल्ली का प्रदूषण पहले से काफी ज्यादा बढ़ गया है। प्रदूषण के कारण लोग बीमार हो रहे है, अस्पताल मरीजों से भरे पड़े है। रोज लोग मर रहे है। उन्होंने दिल्ली मुख्यमंत्री से कहा कि चुनाव के दौरान किए गये सभी वायदे कहा गये। जब मुख्यमंत्री बने तो आपने भ्रष्टाचार समाप्त करके सरकार की आय बहुत ज्यादा बढ़ाने की बात कही थी। लेकिन दिल्ली में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार बढ़ रहा है, मंत्री जेल जा रहे है और आप हर समय केन्द्र सरकार से पैसा मांग रहे है। भ्रष्टाचार खत्म करने का वायदा भी आपका झूठा निकला।

दिल्ली की स्वच्छता रैंक में आप गाजियाबाद से पीछे चला गया और दिल्ली पहले से ज्यादा गंदी हो गई है। अब आपने नया वायदा किया है कि दिल्ली से कूड़े के पहाड़ हटायेंगे तो क्या यह वायदा उतना ही बडा झूठ है जितना बडा पहले झूठे वायदे किये थे। उन्होंने कहा कि सोशल चौकीदार एक बात की प्रशंसा जरूर करेगा कि आप जितनी मासूमियत के साथ झूठ बोलते है उतना कोई राजनीतिक व्यक्ति नही कर पाया। इसलिए झूठ बोलने में आपका नाम गीनिज बुक में दर्ज होना चाहिये। देश की सम्पदा को मुफ्त में बॉटकर और बहुत मासूमियत से झूठ बोलकर यदि आपको देश की सत्ता मिल गयी तो ये भारत श्रीलंका बन जायेगा और एक दिन भारत के लोग रोटियों के लिए तरस जाएंगे।

अपनी झूठ बोलने की गति को कम कर दीजिए। जिससे जनता का भला हो सकें। नही तो आने वाला समय और खराब होगा। उन्होंने दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू नहीं की। असली बात यह है कि अरविंद केजरीवाल की नियत बहुत खराब है वो फ्री की स्कीम तो बहुत लाते हैं पर वह स्कीम स्कैम बन जाती है। केजरीवाल ने दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास योजना को लागू नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले जो केजरीवाल ये कह रहे थे कि अगर गलती से भी आपने दिवाली मनाई तो आपको जेल में डाल दिया जाएगा, आज वो अचानक लक्ष्मी जी और गणेश जी के बारे में बोल रहे हैं, यह सब चुनाव को देखते हुए किया जा रहा है।