-10 महीनों से चल रहे ईएसआई तथा पीएफ की समस्या का हुआ समाधान
गाजियाबाद। नगर निगम के बोर्ड प्रस्ताव के सफाई कर्मचारियों के लिए बेहतर व्यवस्था नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के कुशल नेतृत्व में कराई गई। जिसमें लगभग 10 महीनों से चल रहा प्रकरण ईएसआई तथा पीएफ की समस्या का समाधान कराया गया। संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए बोर्ड प्रस्ताव के सफाई कर्मचारियों का केवाईसी डिजिटल सिगनेचर से कराया जा रहा है। जिसके लिए तीन एसएफआई की कमेटी भी बनाई गई है। जिसका सीधा लाभ सफाई कर्मचारियों को प्राप्त होगा। 2759 सफाई कर्मचारी जो कीबोर्ड प्रस्तावित है। जनप्रतिनिधियों ने भी बोर्ड बैठक में प्रतिदिन 100 बढ़ाने यानी कि 3000 प्रतिमाह वेतन में बढ़ोतरी के लिए विषय रखा, जिस पर नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार कार्यवाही की जा रही है। बोर्ड प्रस्तावित सफाई कर्मचारियों के हित में वेतन बढ़ोतरी की कार्यवाही के लिए भी धन्यवाद जताया गया।
नगर आयुक्त के निर्देशानुसार इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए सफाई कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया जैम पोर्टल में उनको शामिल नहीं किया गया, जिसके लिए कई बाहर जनप्रतिनिधियों ने भी अपना विषय नगर आयुक्त के समक्ष रखा था। जिसमें मुख्य रुप से प्रदीप चौहान नामित सदस्य द्वारा भी अपना विषय रखा गया था। जिस को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार कार्यवाही करते हुए जैम पोर्टल से ना करते हुए बोर्ड में ही रहने की कार्यवाही को सुनिश्चित किया गया।
जिसके लिए बोर्ड के 2759 सफाई कर्मचारियों को राहत का अनुभव हुआ। इस प्रकार उनके द्वारा की गई मांग को पूरा किया गया। जिसमें बोर्ड प्रस्तावित ड्राइवर भी शामिल है। अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ एवं नगर निगम वाहन संघ तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा बोर्ड प्रस्तावित कर्मचारियों को संविदा में करने के लिए भी निरंतर प्रयास किया गया। जिस पर पूर्व में भी नगर आयुक्त के स्तर से आवश्यक कार्यवाही करते हुए शासन को पत्राचार किया जा चुका है। जो कि सफाई कर्मचारियों के लिए एक सराहनीय प्रयास है।
निगम सफाई कर्मचारियों का हित सर्वोपरि: डॉ नितिन गौड़
नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम के समस्त सफाई कर्मचारियों का हित सर्वोपरि है। उनकी सुविधा को बनाए रखना निगम का परम कर्तव्य है। जो मांग वाजिब है उन पर देरी ना करते हुए कार्यवाही कराई जा रही है और कुछ कार्यों पर कार्यवाही की जा चुकी है। जिससे नगर निगम के समस्त कर्मचारी संतुष्ट हैं। उनके द्वारा शहर हित में किए जा रहे कार्य सराहनीय है तथा प्रत्येक नगर निगम का सफाई कर्मचारी साधुवाद का पात्र हैं। इस प्रकार नगर आयुक्त द्वारा समय-समय पर अपने सफाई कर्मचारियों को उत्साहित भी किया जाता है।
मेयर आशा शर्मा तथा सदन व जनप्रतिनिधियों का सफाई कर्मचारियों के हित में लगातार प्रयास रहता है। जिसके लिए नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ द्वारा नगर निगम के पार्षदों तथा अधिकारियों का धन्यवाद जताया गया। इस मौके पर सतीश पारचा, चौधरी जगमोहन, सूरज पालीवाल, गुलशन चड्ढा, नरेश चरण, अनिल मकवाना, सोनू सूद, संजय चड्डा, आकाश, मोहित, धर्मेंद्र मेहरा, मुकेश जीनवाल, देवेंद्र वैद्य अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उत्साहित हुए तथा सराहनीय कार्यों पर सम्मान किया।
















