राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर अजय चौधरी ने दी बधाई

गाजियाबाद। गणेश गोदियाल को उत्तराखण्ड कांग्रेस का प्रदेश का अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत को चुनाव प्रचार कमेटी अध्यक्ष बनाए जाने पर अखिल भारतीय किसान कांग्रेस राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर अजय चौधरी ने बधाई दी। कांग्रेस राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर अजय चौधरी ने बताया कि गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष एवं हरीश रावत को चुनाव प्रचार कमेटी अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं प्रदेश की जनता के लिए कांग्रेस पार्टी ने बहुत बड़ा निर्णय लिया है। देहरादून ग्रांट एयरपोर्ट पर प्रथम आगमन पर गणेश गोदियाल एवं हरीश रावत का दस-दस कदम पर पीसीसी तक पहुंचने में घंटो जाम का सैला उमड़ पडा। हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रीतम सिंह, किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।