पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए पौध रोपण जरुरी: आरके आर्य

गाजियाबाद। फैडरेशन आफ लाईनपार आरडब्लूए द्वारा मंगलवार को उत्तर प्रदेश में वृहद् वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत प्रताप विहार में पौधा रोपित किया गया गया। अध्यक्ष आरके आर्य, उपाध्यक्ष विपिन तलवार, महासचिव नेमपाल चौधरी व सोसायटी के लोगों ने एच ब्लॉक प्रताप विहार में नीम व अन्य छायाकार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। आरके आर्य ने बताया कि फैडरेशन नगर निगम प्रशासन के साथ मिलकर सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ 29 जून से लाईनपार क्षेत्र ( विजय नगर जोन) में जन जागरण अभियान आरंभ कर चुका है। उन्होंने बताया पर्यावरण को बचाने के लिए इस अभियान में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी होनी चाहिए।

पेड़ हमारे जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता है। मौजूदा आबादी को भरपूर आक्सीजन देने के लिए पेड़-पौधों की संख्या नाकाफी साबित हो रही है। यदि समय रहते हम न चेते तो बहुत देर हो जाएगी। इस असंतुलन से ही पर्यावरण प्रदूषण का खतरा मंडरा रहा है। प्रकृति मानव को मुफ्त में आक्सीजन समेत अनेक उपहार देती है। मानव का यह नैतिक धर्म होना चाहिए कि पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधों का रोपण करना होगा। मानव भाग-दौड़ की आपाधापी में पेड़-पौधों की महत्ता को ऐसे भूला देता जैसे उसके जीवन में पेड़-पौधों का कोई महत्व ही नहीं है।