मिशन शक्ति अभियान से मिलेगा महिलाओं को सम्मान: सीडीओ

गाजियाबाद। मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए जिले में आगामी दिनों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल ने परियोजना निदेशक पीएन दीक्षित, जिला विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर आदि अधिकारियों के साथ बैठक की। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए महिलाओं के लिए योजना बनाकर कार्यक्रम आयोजित कराना सुनिश्चित कराएं। मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को जागरूक एवं स्वावलंबी बनाने के लिए आमजन का सहयोग प्राप्त किया जाए।
जिले की महिला ग्राम प्रधानों द्वारा स्वयं अपने पटल पर कार्य संपादित किया जाए न कि उनके परिवार के किसी पुरुष सदस्य द्वारा ग्राम प्रधान पटल का कार्य संपादित किया जाए। मिशन शक्ति चरण-3 के तहत बैठक करते हुए सीडीओ ने निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत आगामी दिनों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन सभी कार्यक्रम की फोटो, वीडियो को कार्यक्रम होने के बाद अपलोड कराएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं में अधिक से अधिक महिलाओं को भागीदार बनाकर उनके जीवन स्तर को उठाया जाए। महिला ग्राम प्रधानों की सहभागिता पर जोर देते हुए कहा कि ग्राम स्तर पर महिलाओं को सशक्त एवं जागरूक करने में महिला ग्राम प्रधान अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं, छात्राओं एवं अध्यापिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण, शारीरिक, मानसिक यौन शोषण के बारे में विधिक जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा। राष्ट्रीय पोषण माह आयोजित किए जाने के लिए अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया। 1 से 30 सितंबर तक चतुर्थ राष्ट्रीय पोषण माह आयोजित किया जाएगा। सरकारी स्कूलों, आंगनबाडी केंद्रों, ग्राम पंचायत की अतिरिक्त भूमि पर पोषण वाटिका की स्थापना के लिए पौधारोपण अभियान किया जाएगा। योगा एवं आयुष (बच्चों, किशोरी बालिकाओं तथा गर्भवती महिलाओं को केन्द्रित करते हुए योगा सत्रों का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री द्वारा बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार के लक्ष्य के लिए शुभारंभ किया गया हैं।