राहुल सिंह को पुत्र प्राप्ति, परिवार में खुशी का माहौल

नोएडा (उदय भूमि ब्यूरो)। नोएडा सर्किल-7 आबकारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंंह को पुत्र की प्राप्ति हुई है।
गत 6 मार्च रविवार नोएडा स्थित अस्पताल में उनकी पत्नी श्रुति सिंह ने पुत्र को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। घर में पुत्र के आगमन से खुशी का माहौल है। परिवारजन और सगे संबंधी काफी खुश है। राहुल सिंह को निरतंर फोन पर बधाईयां मिल रही है।
बता दें कि राहुल कुमार सिंंह सर्किल-7 नोएडा में आबकारी निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। नोएडा में तैनाती से पूर्व वह गाजियाबाद में तैनात रहे हैं। गाजियाबाद में उन्होंने शराब माफिया के खिलाफ मुहिम छेड़कर कार्रवाई करते हुए खूब सुर्खियों रहें। जिनकी चर्चाएं आज भी आबकारी विभाग में होती है। घर में नन्हें मेहमान के आने पर राहुल सिंह और उनकी पत्नी श्रुति सिंह बहुत खुश हैं।
दादी सरिता सिंह, ताऊ सुशील सिंह (डिप्टी एसपी), अमित सिंह, भाभी डॉ. अंकिता सिंह, स्वाती सिंह, बुआ पूजा सिंह फूफा उदय प्रताप सिंह, छोटे बाबा रविद्र बहादुर सिंह एवं सुषमा सिंह, चाचा सिद्धांत सिंह एवं नाना संतोष सिंह, नानी मीरा सिंह, मामा दीपक सिंह, विपिन, विपुल, मौसी रूचि, सुष्मिता सिंह बनने से बेहद खुश हैं। वहीं मित्र विवेक दुबे, आशीष पाण्डेय ने राहुल सिंह को पुत्र प्राप्ति पर अपना आर्शीवाद दिया। नाना संतोष सिंह, नानी मीरा सिंह घर में नए मेहमान के आने से बहुत खुश है, घर में खुशी का माहौल है।

उदय भूमि परिवार की तरफ स राहुल सिंह और श्रुति सिंह को ढ़ेरों शुभकामनाएं। बता दें कि राहुल सिंह अपने कार्यो को लेकर बेहद गंभीर रहते है और कार्यो को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वाहन करते हैं। उनके द्वारा किए गए कार्यो की हमेशा प्रशंशा की जाती हैं। सर्किल-7 नोएडा में भी अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए चर्चाओं में रहते है।