ट्वाय पार्क के आवंटियों को नवंबर में मिलेगा कब्जा, जल्द शुरू होगा कंपनियों में उत्पादन

यमुना प्राधिकरण ने अब तक 28 आवंटियों को जारी किया लीज प्लान
उदय भूमि ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी क्षेत्र में कंपनियां जल्द काम शुरू करे। इसको लेकर यमुना प्राधिकरण तेजी से काम कर रहा है। औद्योगिक इकाईयों में जल्द काम शुरू होने से क्षेत्र का विकास और तेजी से होगा साथ ही लोगों के लिए रोजगार के अवसर अधिक से अधिक पैदा होंगे। यमुना सिटी भविष्य में देश का सबसे बड़ा औद्योगिक केंद्र बनेगा। अगले कुछ वर्षों में कई मल्टीनेशनल कंपनियां यहां अपनी इकाईयां स्थापित करेंगी वहीं हजारों की संख्या में छोटी बड़ी औद्योगिक इकार्ईयों में उत्पादन शुरू हो जाएगा। अनुमानित रूप से यमुना सिटी क्षेत्र में लाखों की संख्या में लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। जिन कंपनियों को जमीन का आवंटन हो चुका है उन्हें मौके पर कब्जा देने के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर के काम तेजी से कराये जा रहे हैं। सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह के नेतृत्व में यमुना प्राधिकरण ने विगत कुछ वर्षों में जो काम किया है उससे ना सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को बड़ी मजबूती मिलेगी। उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन इकोनामी वाला प्रदेश बनाने में यमुना प्राधिकरण का बड़ा योगदान रहेगा।
यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-33 में विकसित होने वाले ट्वाय पार्क के 88 आवंटियों को नवंबर में मौके पर कब्जा दे दिया जाएगा। कब्जा मिलने के बाद कंपनियां अगले साल औद्योगिक इकाइयों का निर्माण शुरू कर देंगी। अब तक यमुना प्राधिकरण ने 28 आवंटियों को लीज प्लान जारी कर दिया है। अन्य को लीज प्लान जारी करते हुए रजिस्ट्री कराई जाएगी। इन इकाइयों के शुरू होने से रोजगार के अवसर भी बनेंगे। अभी तक खिलौने के मामले में देश मुख्य रूप से चीन सहित अन्य देशों पर निर्भर है और भारी संख्या में खिलौनों का आयात भारत में होता है। खिलौनों  के मामले में देश को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में

विकसित किया जा रहा है। टॉय पार्क में प्राधिकरण द्वारा 134 कंपनियों को जमीन आवंटित की गई थी। जमीन आवंटन के बाद टॉस पार्क में इंटरर्नल डेवलपमेंट का कार्य तेजी से चल रहा है। जहां पर डेवलपमेंट कार्य पूर्ण हो गया है वहां पर 28 कंपनियों को लीज प्लान जारी कर दिया गया है। अब ये आवंटी अपनी रजिस्ट्री करा सकते हैं। रजिस्ट्री के साथ ही उन्हें जमीन का कब्जा भी मिल जाएगा। नवंबर महीने में 60 आवंटियों को लीज प्लान जारी किया जाएगा और रजिस्ट्री के साथ ही भूखंड पर कब्जा भी दे दिया जाएगा। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि टॉय पार्क में आवंटियों को 15 नवंबर तक लीज प्लान जारी किया जाएगा। इसके बाद आवंटी रजिस्ट्री करा सकेंगे। रजिस्ट्री के साथ ही भूखंड पर कब्जा दे दिया जाएगा। इसके बाद यहां औद्योगिक इकाइयों का निर्माण शुरू हो जाएगा।

एमएसएमई क्लस्टर में मार्च तक मिलेगा कब्जा
यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-29 में डेवलप किये गये एमएसएमई क्लस्टर में डेवलपमेंट वर्क चल रहा है। एमएसएमई क्लस्टर में 500 से अधिक कंपनियों को जमीन आवंटित हुई है। डेवलपमेंट पूरा होने के बाद कंपनियों को भूखंड पर कब्जा दिए जाएगा। संभावित रूप से अगले साल 31 मार्च तक सभी कंपनियों को कब्जा दे दिया जाएगा।