upsc exam – फेल होने पर इंजीनियर ने जान दी

गौर सिटी-2 से शव और सुसाइड नोट बरामद

नोएडा। upsc exam में सफल न होने पर इंजीनियर तनाव में आ गया। इंजीनियर ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक बिसरख थानांतर्गत हाउसिंग सोसाइटी गौर सिटी-2 में अनूप सिंह रहता था। वह मूल रूप से जनपद रायबरेली का रहने वाला था। वह फिलहाल आईटी कंपनी में इंजीनियर था। पुलिस का कहना है कि नौकरी करने के साथ-साथ अनूप upsc exam को क्लीयर करने की तैयारी भी कर रहा था। upsc exam में उत्तीर्ण न होने पर वह डिप्रेशन में आ गया। इसके चलते अनूप ने फ्लैट के भीतर पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

थाना बिसरख की प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि अनूप सिंह ने गुरुवार की रात आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में अनूप के upsc exam में असफल होने के कारण परेशान रहने और यह आत्मघाती कदम उठा लेने का जिक्र है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिवारजों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को पीड़ित परिवार को सौंप दिया जाएगा। उधर, गौर सिटी-2 में यह मामला चर्चाओं में है। आस-पड़ोस के नागरिकों का कहना है कि संभवत: आत्मविश्वास डगमाने की वजह से अनूप ने मौत का रास्ता चुना।