सेक्टर-22 डी में यमुना प्राधिकरण की सोसाइटी में लिफ्ट लगाने का काम पूरा

सेक्टर-22 डी में यमुना प्राधिकरण की सोसाइटी में 8 टावर बनाए गए हैं। ये सभी टॉवर 16 मंजिलें हैं। इन टॉवरों में कुल 768 फ्लैट हैं। सोसाइटी में लिफ्ट नहीं लगे होने के कारण लोग ऊंची मंजिलों पर रहने से बच रहे थे। लिफ्ट लगने के बाद 332 आवंटियों को घर पर कब्जा मिलने का रास्ता साफ हो गया है। प्राधिकरण ने 8 टॉवरों में 16 लिफ्ट लगवा दी हैं। सिर्फ फायर एनओसी बाकी है।

उदय भूमि ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-22 डी स्थित यमुना प्राधिकरण की हाईराइज सोसाइटी में स्थित टॉवरों में लिफ्ट लगाने का काम पूरा हो गया है। एनओसी नहीं मिलने के कारण अभी लिफ्ट का संचालन नहीं किया जा रहा है। यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि एनओसी मिलते ही लिफ्ट का संचालन शुरू हो जाएगा। सोसाइटी में प्राधिकरण द्वारा काफी बेहतर तरीके से इंफ्रास्ट्रक्च्र डेवलप किया गया है। अभी तक सिर्फ 4 मंजिल तक रहने वालों को ही लीज डीड जारी किया गया है। लिफ्ट चालू होने के बाद अन्य मंजिल पर रहने वाले आवंटियों को भी लीज डीड जारी कर दिया जाएगा।


सेक्टर-22 डी में यमुना प्राधिकरण की हाईराज सोसाइटी स्थित है। सोसाइटी को बड़े ही अच्छे ढ़ंग से डेवलप किया गया है। सोसाइटी से कुछ दूरी पर एक मार्केट भी प्लान की गई है। सोसाइटी में 8 टावर बनाए गए हैं। ये सभी टॉवर 16 मंजिलें हैं। इन टॉवरों में कुल 768 फ्लैट हैं। सोसाइटी में लिफ्ट नहीं लगे होने के कारण लोग ऊंची मंजिलों पर रहने से बच रहे थे। लिफ्ट लगने के बाद 332 आवंटियों को घर पर कब्जा मिलने का रास्ता साफ हो गया है। प्राधिकरण ने 8 टॉवरों में 16 लिफ्ट लगवा दी हैं। सिर्फ फायर एनओसी बाकी है। एनओसी मिलते ही लिफ्ट का संचालन शुरू हो जाएगा। अभी तक टॉवर में 4 मंजिल तक रहने वाले 38 आवंटियों को कब्जा दिया जा चुका है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि सेक्टर 22 डी की सोसाइटी में लिफ्ट लगवा दी गई है। बहुत जल्द फायर एनओसी मिल जाएगी। इसके बाद लिफ्ट का संचालन शुरू हो जाएगा। खरीददारों को चेक लिस्ट जारी करके रजिस्ट्री कराने के लिए कहा जाएगा।