आवासीय एवं व्यावसायिक सेक्टरों में हरियाली बढ़ाने पर काम

27 पार्कों को विकसित करने में जुटा यमुना प्राधिकरण

ग्रेटर नोएडा। आवासीय एवं औद्योगिक सेक्टरों में आबादी बसने से पहले यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने हरियाली बढ़ाने पर जोर दिया है। इन सेक्टरों में 27 पार्कों को विकसित किया जा रहा है। पार्कों में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए जा रहे हैं। पार्कों की चारदीवारी के निर्माण का काम भी जारी है। आवासीय एवं औद्योगिक सेक्टरों में आबादी बसने से पहले भरपूर हरियाली फैल सकेगी। यमुना प्राधिकरण ने 2009 से लेकर अब तक करीब 30 हजार आवासीय भूखंडों का आवंटन किया है। इसके अलावा औद्योगिक, संस्थागत, व्यावसायिक भूखंडों का भी आवंटन किया गया है।

हाउसिंग प्रोजेक्ट्स भी विकसित किए जा रहे हैं। आवासीय एवं औद्योगिक सेक्टरों में बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान दिया गया है। यमुना प्राधिकरण का हरियाली पर जोर है। ग्रीन बेल्ट का विकास किया जा रहा है। सड़कों के किनारे पेड़ पौधे लगाए जा रहे हैं। यमुना प्राधिकरण अपने क्षेत्रों में पार्कों को विकसित करना शुरू कर दिया है। आवासीय और औद्योगिक क्षेत्रों में यह काम शुरू करा दिया गया है। पार्कों की चारदीवारी बनाई जा रही है। कई पार्कों की चारदीवारी बन गई है। घास लगाने का काम चल रहा है। पेड़ पौधे लगाए जा रहे हैं।

इन पार्कों में अभी फुटपाथ का निर्माण नहीं किया जा रहा है। जैसे-जैसे यहां आबादी बसेगी वैसे-वैसे इन सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। अभी फुटपाथ बनने से उसके टूटने फूटने का खतरा रहेगा। इसके चलते अपनी फुटपाथ बनाने का निर्णय नहीं लिया गया है। यमुना प्राधिकरण सेक्टर-18 विभिन्न ब्लॉकों में 21 पार्क विकसित किए जा रहे हैं।  सेक्टर-22 डी में 6 पार्क विकसित किए जा रहे हैं। कुछ पार्कों की चारदीवारी बन गई है। कुछ पार्कों में घास और पौधे लगाए जा चुके हैं। कुछ में अभी काम शुरू किया गया है। सभी पार्कों को दुरुस्त किया जाएगा।

आवासीय एवं औद्योगिक सेक्टरों के विकास पर फोकस किया गया है। वहां हरियाली बढ़ाने के लिए पार्कों को विकसित कराया जा रहा है। पार्कों की चारदीवारी का निर्माण करने के साथ-साथ घास और पेड़-पौधे लगाए जा रहे हैं। भविष्य में इन पार्कों की खूबसूरती नागरिकों को अपनी तरफ आकर्षित करेगी।
डॉ. अरुणवीर सिंह
सीईओ
यमुना प्राधिकरण